मनोरंजन
Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने लिया पंगा, कॉमेडियन Zakir Khan को कहा- सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ…
Published
43 मिनट agoon

Ameesha Patel On Zakir Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल फिर चर्चा में आ गईं हैं, दरअसल उन्होंने एक बार फिर कॉमेडियन जाकिर खान पर पलटवार किया है। जी हां! अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में जाकिर खान के धुरंधर 2 पर किए गए कमेंट पर बात करते हुए उनकी क्लास लगाई। अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में जाकिर खान के लिए जो कुछ भी कहा, उसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Also Read –Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार की बेटी किस स्कूल में पढ़ती हैं और कितने साल की हैं? जानिए सबकुछ
Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने जाकिर खान को लिया निशाने पर
अमीषा पटेल ने अब फिर कॉमेडियन जाकिर खान को अपने निशाने पर लिया, अमीषा अपने इंटरव्यू में धुरंधर 2 की कंट्रोवर्सी पर बात कर रहीं थीं। (Ameesha Patel On Zakir Khan) दरअसल बता दें कि हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर खान ने धुरंधर 2 की सफलता पर बात करते हुए बॉलीवुड वालों पर निशाना साधा था, कॉमेडियन ने कहा था कि धुरंधर 2 की सफलता से सबकी जली तो है, जिस वजह से जाकिर खान लोगों के घेरे में आ गए थे।
Also Read –Sonbhadra: रोटरी क्लब रेणुकूट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का OCV सफलतापूर्वक संपन्न
अब अमीषा पटेल ने फिर उन्हें अपने निशाने पर लिया। अमीषा पटेल ने जाकिर खान के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरी उनसे पर्सनली कोई नाराजगी नहीं है, न मैं उनको पर्सनली जानती हूं, लेकिन मैं एक चीज जरूर कहूंगी कि…देखो खड़े होकर अचीवर्स के बारे में बात करना, उन पर जोक करना बहुत आसान है, अरे अचीवर बनके तो दिखाओ, सुपरस्टार बनके तो दिखाओ। (Ameesha Patel On Zakir Khan) उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री जल रही है, इनसिक्योर हो रही है…आपको फोन करके ये किसी ने बताया, किसी ने आपसे कहा क्या कि धुरंधर हिट हो गई और मैं इनसिक्योर हो गया…आपको कैसे पता, उल्टा धुरंधर की वजह से इतने सारे लोगों ने बोला कि हमें सीखने की जरूरत है, राम गोपाल वर्मा जैसे तमाम लोगों ने कहा कि इस फिल्म ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है, बहुत से लोगों ने मूवी की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। (Ameesha Patel On Zakir Khan) तो कैसे मेकर्स इस फिल्म से इनसिक्योर हो गए, मैं जानना चाहती हूं कि वे कौन 10 लोग हैं, इन्होंने इनको फोन करके बताया कि हम इनसिक्योर हैं, जो इन्होंने ऐसा बयान दिया।”
