Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Amit Shah Rally: जलपाईगुड़ी में TMC पर बरसे अमित शाह, कानून-व्यवस्था को लेकर साधा निशाना

Published

on

Amit Shah Rally: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत्तारूढ़ TMC पर तीखा हमला बोला। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो अपराधियों और गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (Amit Shah Rally) अमित शाह ने कहा, “आप TMC का हिसाब करो, हम सारे गुंडों को उल्टा लटकाने का काम करेंगे।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Also Read –Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे सलमान खान व शाहरुख खान, जानिए क्यों

Amit Shah Rally: इन मुद्दों पर नियंत्रण पाने में विफल

सभा के दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार बढ़ा है, और सरकार इन मुद्दों पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। (Amit Shah Rally) उन्होंने दावा किया कि भाजपा सत्ता में आने पर “सुशासन” स्थापित करेगी और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी।

केंद्र की योजनाओं को रोक रही राज्य सरकार

गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि कई लाभकारी योजनाएं राज्य में सही तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को रोक रही है, जिससे जनता को उनका पूरा लाभ नहीं मिल रहा। (Amit Shah Rally) सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई, जहां भाजपा समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए जुट जाने की अपील की और कहा कि “परिवर्तन” का समय आ गया है।

Also Read –Yash On Toxic Movie: Toxic एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, उससे भी बढ़कर है, Yash ने कहानी पर दिया हिंट

अमित शाह ने कहा चुनाव के बाद TMC के गुंडों को ढूंढेंगे

अमित शाह ने कहा- जलपाईगुड़ी बहुत बड़ा राजनीतिक केंद्र है। ममता बनर्जी को निकालने की शुरुआत यहीं से करनी है। जलपाईगुड़ी की सभी 7 सीट इस बार नरेन्द्र मोदी जी की झोली में डालनी हैं। माताओं-बहनों-भाइयों, आप EVM पर कमल का निशान ढूंढिए। (Amit Shah Rally) चुनाव के बाद TMC के गुंडों को ढूंढने का काम हम करेंगे। राजगंज और जलपाईगुड़ी में TMC नेताओं द्वारा ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों से कटमनी लिया जाता है। इसे बंद करने का काम केवल और केवल भाजपा कर सकती है।

घुसपैठियों को खदेड़कर बंगाल से बाहर करेंगे

अमित शाह ने कहा- मैं वादा कर के जाता हूं- ममता बनर्जी को छातियां पीटने दो, हम पूरे बंगाल से चुन चुनकर घुसपैठियों को खदेड़कर बंगाल से बाहर करेंगे। (Amit Shah Rally) यहां मौजूद दीदी लोग बताओ क्या चार शादियों की परमिशन होनी चाहिए क्या? ये कुछ लोगों को चार शादी की परमिशन दिए हैं और कुछ को एक शादी का। भाजपा सरकार बनी तो दीदी लोग, किसी को भी चार शादी नहीं करने देंगे।

शाह का यह बयान राजनीतिक बहस का केंद्र बना

कुल मिलाकर, जलपाईगुड़ी में अमित शाह का यह बयान राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि इस बयान का चुनावी राजनीति पर क्या असर पड़ता है और विभिन्न दल किस तरह से इसे मुद्दा बनाते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *