मनोरंजन
Amitabh Bachchan House: वो फिल्म जिसके बाद Amitabh Bachchan को गिफ्ट में मिला जलसा बंगला
Published
5 घंटे agoon

Amitabh Bachchan House : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इतना कमा लिया है कि उनके पास आज भारत के कई राज्यों में जमीने हैं। लेकिन Amitabh Bachchan जिस घर में रहते हैं। उसका नाम जलसा है। जोकि मुंबई के सबसे ज्यादा चर्चित और टूरिस्ट प्लेस में से एक जुहू बीच के पास स्थित है। (Amitabh Bachchan House) जब भी कोई मुंबई घूमने जाता है तो वो जुहू जरूर जाता है। जुहू बीच के पास अमिताभ बच्चन का घर जलसा स्थित है। लेकिन Amitabh Bachchan के घर जलसा के बारे में आज बात करने जा रहे हैं। जिसके पीछे की वास्तविक कहानी बहुत कम लोग ही जानते हैं। चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन के घर जलसा की वास्तविक कहानी
Amitabh Bachchan House: इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन को गिफ्ट में मिला जलसा
अमिताभ बच्चन जलसा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जिसमें उनकी पत्नी जया बच्चन उनके साथ रहती हैं। तो वहीं उसी के बगल में उनका बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और नातिन आराध्या बच्चन रहती हैं। अमिताभ बच्चन हफ्ते के एक दिन अपने फैंस से मिलते हैं। (Amitabh Bachchan House) वो दिन रविवार का होता है। जिस दिन अमिताभ बच्चन घर से निकलते हैं और फैंस से मिलते हैं। सालों से अमिताभ बच्चन इस परंपरा को जारी रखते हैं। लेकिन किसी फिल्म की शूटिंग या किसी जरूरी काम की वजह से वो रविवार को अपने फैंस से नहीं मिल पाते हैं।
बता दे कि अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के दिन उनके घर के बाहर भारी संख्या में उनके फैंस उपस्थित रहते हैं। जो उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। तो वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का घर जलसा उनको एक फिल्म के बाद उपहार में मिला था। (Amitabh Bachchan House) मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Amitabh Bachchan फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के हिट होने पर निर्माता और निर्देशक रमेश सिप्पी ने 1982 में उन्हें गिफ्ट किया था. हालांकि, कुछ लोगों का यह मानना है कि उन्होंने सिप्पी साहब को पैसे देकर इसे खरीदा था. लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने इस बंगले को खरीद तब इसका नाम मनसा हुआ करता था जिसे उन्होंने बदलकर जलसा कर लिया जलसा यानी कि उत्सव। यह बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है इस बंगले में फिल्म चुपके चुपके आनंद सत्ते पे सत्ता जैसी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। ये दो मंजिला बना हुआ है। इसमें एक बगीचा, पर्सनल जिम और अन्य चीजे हैं। अमिताभ बच्चन के घर के अंदर की कई सारी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
अमिताभ बच्चन का पहला घर
जलसा से पहले अमिताभ बच्चन ने शोले फिल्म की सफलता के बाद प्रतिक्षा खरीदा था। (Amitabh Bachchan House) जोकि जुहू के पास ही स्थित है। जलसा मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्षा को अपनी बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट में दे दिया है। जलसा के अलवा अमिताभ बच्चन के पास प्रतिक्षा, जनक और अन्य संपत्ति हैं। जनक का प्रयोग अमिताभ बच्चन के कार्यालय के रूप में किया जाता है।
अमिताभ बच्चन का घर जलसा की कीमत
अमिताभ बच्चन का घर जलसा कुल 10000 एकड़ में फैला हुआ है। जिसकी कीमत 100-140 करोड़ रूपए के बीच बताई जाती है।
