News
Arunachal Pradesh : एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के CM बने पेमा खांडू, अमित शाह-जेपी नड्डा हुए शामिल
Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Arunachal Pradesh : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही चौना मीन ने अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। पेमा खांडू ने एक दिन पहले ही पेमा खांडू को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
UP News : UP Police में आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती…जानें क्या है वायरल हो रहे पत्र की सच्चाई ,पुलिस विभाग ने दी सफाईhttps://t.co/oyNBYPUp3F pic.twitter.com/I3Ew0z1ycw
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 13, 2024
बुधवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और तरूण चुघ ईटानगर पहुंचे थे। जहां भाजपा विधायक दल की बैठक में पेमा खांडू को विधायक दल का नेता चुना गया। बुधवार शाम को पेमा खांडू ने चुघ समेत कई विधायकों के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) केटी परनायक से राजभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Arunachal Pradesh : CM ने राज्य के लोगों को किया धन्यवाद

राज्यपाल श्री परनायक ने खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय पर्यवेक्षक तरूण चुघ ने राजभवन में मीडिया से बीतचीत के दौरान कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बियुराम वाघ ने मुख्यमंत्री के रूप में पेमा खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसका पार्टी के सभी 46 विधायकों ने समर्थन किया था।
वहीं प्रेमा खांडू ने भाजपा में विश्वास जताने और लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी सराहना की।

Arunachal Pradesh : मोनपा जनजाति से हैं पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त, 1979 को चीन की सीमा से सटे तवांग में हुआ था। तवांग के ग्यांगखर गांव में रहने वाले पेमा खांडू मोनपा जनजाति से ताल्लुक रखते हैं।
श्री खांडू ने बोम्बा में सरकारी माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2000 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि ली। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।
You may like

Jyoti Singh Bihar Electiojn Result 2025: जेल चले जाएंगे…, हार की बौखलाहट में ये क्या बोल गयीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति? लगाए आरोप

Bihar Election Result 2025: करारी हार के बाग कांग्रेस में मचा गदर, आपस में ही लड़ भिड़ बैठे

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी सुपरस्टर्स का ‘स्टारडम’ फेल या हिट… यहां जानें कौन मार रहा बाजी, जल्द होगा किस्मत का फैसला!

Bihar Election 2025: अब बंगाल की बारी है…. बिहार में NDA की बंपर बढ़त पर दहाड़े गिरिराज सिंह

Amit Shah Meeting on 10/11 Delhi Blast: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!

Sri Lanka Players Return: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!







Pingback: Lucknow News : गोमती नदी में डूबती लड़की को बचाने में चली गई युवक की जान - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें और अपड