मनोरंजन
Bollywood Nepali Stars: बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स नेपाली है, नाम सुनकर आपको होगी हैरानी
Published
2 दिन agoon

Bollywood Nepali Stars: भारतीय सिनेमा जगत में दुनियाभर के लोग काम करते हैं। अलग-अलग देशों से आकर कई सारे एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज हम नेपाल के उन प्रतिभाशाली एक्टर और एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर अपना एक अलग मुकाम बनाया और भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के उनक स्टार्स के बारे में जिनकी जड़े नेपाल से है।
Bollywood Nepali Stars: बॉलीवुड के वो सितारे जो नेपाली है
मनीषा कोईराला
मनीषा कोईराला 80 और 90 के दशक की एक बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। ज्यादातर लोगों को पता है कि मनीषा कोईराला मूल रूप से नेपाल से संबंध रखती हैं। (Bollywood Nepali Stars) मनीषा कोइराला नेपाल के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने दिल से जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
Also Read –Love Gill Vs Rhiya Ahir: लव गिल ने रिया अहीर पर कसा तंज, बोलीं- बत्तमीज़ी पर आ गई तो…
डैनी डैन्जोंगपा
बॉलीवुड के प्रसिद्ध विलेन डैनी, जिनके बारे में कौन नहीं जानता है। (Bollywood Nepali Stars) उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसके साथ ही डैनी ने नेपाली, हिंदी, तमिल और अन्य भाषाओं में फिल्में की है। लेकिन डैनी मूल रूप से नेपाल से संबंध रखते हैं।
रोहित श्रॉफ
रोहित श्रॉफ जिनको हालहि में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया है। इसके अलावा डियर जिंदगी समेत अन्य फिल्मों में नजर आए हैं। (Bollywood Nepali Stars) रोहित श्रॉफ मूल रूप से नेपाल से संबंध रखते हैं। इनका जन्म नेपाल के काठमांडू में हुआ था। लेकिन इनका परिवार बाद में दिल्ली में आकर बस गया।
उदित नारायण
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण को कौन नहीं जानता है। बता दे कि उदित नारायण के पिता नेपाल से थे। लेकिन वो भारत के बिहार में आकर बस गए। जहाँ पर उदित नारायण का जन्म हुआ। उदित नारायण ने नेपाली फिल्मों में गाने और अभिनय भी किया है।
माला सिन्हा
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा प्यास और धूल का फूल जैसी सुपरहिट फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। उनके माता-पिता मूल रूप से नेपाल से थे। लेकिन बाद में पश्चिम बंगाल में आकर बस गए।
भारती सिंह
भारतीय सिंह जोकि एक मशहूर कॉमेडियन, एक्ट्रेस और होस्ट हैं। जोकि पंजाब से जानी जाती हैं। लेकिन उनके पिता नेपाल से थे। लेकिन इनका जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वो कई बार नेपाली व्यंजनों और अन्य चीजों पर भी बात करती हुई नजर आती हैं।
