Connect with us

मनोरंजन

Dhruv Rathee Youtube: ध्रुव राठी ने भगवान राम और माता सीता समेत पांडवों पर दी विवादित टिप्पणी कहा- खाते थे मांस, देखें

Published

on

Dhruv Rathee Youtube: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ज्यादातर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले Dhruv Rathee एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार बीजेपी या कोई फिल्म नहीं है। बल्कि हिंदुओं के आराध्या रामजी और माता सीता के साथ पांडव हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। (Dhruv Rathee Youtube) जिसमें उन्होंने हिंदुओं के आराध्या भगवान प्रभु श्री राम और माता सीता के अलावा पांडवों को लेकर दावा कि वो मांसाहारी थे। जिसके बाद नेटिजन्स उनपर गुस्सा हो रहे हैं।

Also Read –Rahul Gandhi Gujarat visit: राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज! आदिवासी सम्मेलन में करेंगे बड़ा ऐलान

Dhruv Rathee Youtube: ध्रुव राठी ने भगावन राम को बताया मांसाहारी हुए ट्रोल

मशहूर यूट्यूबर Dhruv Rathee ने कुछ दिन पहले रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक वीडियो यूट्यूबर पर अपलोड किया था। जिसमें फिल्म को प्रोपोगेंडा बताया था। और आदित्य धर से बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा था। तो वहीं अब एक बार फिर से Dhruv Rathee विवादों में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रभु राम और माता सीता मांसाहारी थे। (Dhruv Rathee Youtube) उन्होंने ये भी कहा कि माता सीता ने गंगा जी को मीट ऑफर किया था। तो वहीं पांडवों ने इतने हिरण का शिकार करके खाया था कि हिरण ही खत्म हो गए थे। जिसके बाद Dhruv Rathee को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामने करना पड़ रहा है।

Also Read –Turkey surprise entry Iran-Israel war: महायुद्ध में अब इस देश की सरप्राइज एंट्री! ईरान से अमेरिका तक घुमाया फोन, वाइट हाउस में बड़ी हलचल

एक यूजर ने लिखा- Dhruv Rathi द्वारा कुछ किताबों का प्रसंग लेकर भगवान राम द्वारा मांस खाए जाने के दावे के बाद देश में बवाल सा मचा हुआ है, उनके ऊपर FIR भी करवाई जा रही हैं, मुझे लगता है इस जगह ध्रुव राठी पर FIR की जगह उन लोगों को ध्रुव राठी को गलत साबित करना चाहिए था, ऐसा न करके हिंदूवादी लोगों ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। (Dhruv Rathee Youtube) ध्रुव के ऊपर FIR करके उन्होंने खुद ध्रुव राठी को मौका दे दिया है कि वो खुद को सही साबित करने के लिए अब खुलकर बोलेंगे…. हिंदूवादी लोगों को सोच-समझकर कार्य करने की जरूरत थी!!

तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- पांडवों ने इतना हिरन का मांस खाया कि जंगल में हिरन ही खत्म हो गए”

“सीता जी गंगा को मीट ऑफर करती है” ध्रुव राठी ने पोंगा पंडितों की पोल खोल कर रख दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *