मनोरंजन
Govinda Video: Govinda पत्नी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड को छोड़कर पहुँचे महाकाल के चरणों में, दुखों से मुक्ति पाने
Published
4 घंटे agoon

Govinda Video: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। इनकी फिल्में,गानें और डांस स्टाइल को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। लेकिन काफी समय से गोविंदा के जीवन में परेशानियाँ देखने को मिल रही है। हर वक्त किसी ना किसी विवाद की वजह से चर्चा में रहते हैं। गोविंदा की पर्सनल लाइफ अब सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है। हर रोज गोविंदा की पत्नी द्वारा उनपर किसी ना किसी प्रकार का आरोप लगाया जाता है। कुछ समय पहले पत्नी ने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया और तलाक की अर्जी दी। तो वहीं बाद में तलाक का केस वापस ले लिया, ये बोलकर की गोविंदा दूसरी शादी करने जा रहे हैं। गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ लगातार जुड़ता रहा। उस समय और भी सुर्खियों में आ गए। जब रानी गोविंदा के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए गई थी। लेकिन अब जाकर गोविंदा महाकाल की चरणों में अकेले जा पहुँचे हैं।
Govinda Video: गोविंदा ने लिया महाकाल का आशीर्वाद वीडियो वायरल
गोविंदा की पत्नी द्वारा लगातार धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा था। जब गोविंदा रानी स्वर्णकार के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए पहुँचे, तो उसके बाद से उनके ऊपर उनकी बहू कश्मिरा शाह ने भी नाराजगी व्यक्त की, यही नहीं दिव्या खोलसे ने भी गोविंदा की निंदा की है। जिसके बाद गोविंदा ने कहा भी कि ये उनका पर्सनल मैटर है और वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लाल बाग के राजा दर्शन के लिए गए थे। यदि उनका किसी के साथ अफेयर भी हो तो ये किसी का मुद्दा नहीं हो सकता ये उनका पर्सनल मैटर होगा। इसके साथ ही गोविंदा के मैनेजर ने उनकी दूसरी शादी की खबरों को अफवाह बताया।
इन सबके बीच अब जाकर गोविंदा महाकाल के दर्शन के लिए गए हैं। जहाँ से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोविंदा कहते हुए नजर आ रहे हैं, “काल हर, कष्ट हर, दुख हर, दरिद्र हर, सर्व रोग हर, सर्व पाप हर, नमः पार्वती पतये हर हर महादेव॥ इस समय गोविंदा के साथ ना तो उनकी पत्नी हैं और नाहि उनकी को-एक्ट्रेस
