मनोरंजन
Grammy Awards 2026 Chappell Roan: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में अश्लीलता की हद पार, फैशन के नाम पर सेमी न्यूड होकर पहुंचीं सिंगर, मचा बवाल
Published
1 महीना agoon

Grammy Awards 2026 Chappell Roan: : 68वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 1 फरवरी को लॉस एंजिल्स में बेहद ग्रैंड अंदाज में हुआ, जहां इंटरनेशन इंडस्ट्री के तमाम नामचीन्ह सितारों से शिरकत की। सितारों से सजी शाम देखने के लायक थी। (Grammy Awards 2026 Chappell Roan) ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में सितारों ने अपने लुक से चार चांद लगा दिया, कुछ सितारों के लुक की तारीफ हुई, तो वहीं कुछ सितारे अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए ट्रोल भी हो रहें हैं, वहीं इस अवॉर्ड में म्यूजिक इंडस्ट्री की एक हसीना ऐसे आउटफिट पहने नजर आईं, जिसने लोगों के बीच हलचल मचा दी, जी हां! सिंगर चैपल रोन ने अपने बोल्ड आउटफिट से पूरे इंटरनेट को हिला दिया है।
Grammy Awards 2026 Chappell Roan: सिंगर चैपल रोन का सेमी न्यूड आउटफिट
सिंगर चैपल रोन (Chappell Roan) भी ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत करने पहुचीं, चैपल जैसे ही इवेंट में पहुंचीं लोग उन्हें देखते रह गए, उन्होंने जो आउटफिट पहना हुआ था, उसे देख लोग आवाक रह गए। चैपल के आउटफिट के बारे में बताएं तो वो पारदर्शी गाउन पहने दिखाई दीं, उन्होंने पहले एक शीयर बरंगडी हुडेड गाउन पहना था, फिर उन्होंने अपनी ड्रेस को ओपन किया और हुड हटा दिया,। (Grammy Awards 2026 Chappell Roan) ऐसे में उनकी ड्रेस सिर्फ दो रिंग्स के सहारे टिकी हुई थी। इस ड्रेस में वह सेमी न्यूड नजर आईं। उनकी ड्रेस का फैब्रिक भी पारदर्शी था, गाउन नहीं अधिक बैकलेस था, जिस वजह से उनकी पीठ पर बना टैटू पूरी तरह दिखाई दे रहा है, वहीं सिंगर चैपल भी रेड कार्पेट पर एक से एक हॉट पोज दे रहीं थीं।
Also Read –Barabanki: सर्विलांस सेल व थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 22 लाख रुपये कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल बरामद
सिंगर चैपल रोन का इतना बोल्ड वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर लिख रहें हैं कि चैपल को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने ये कैसा ड्रेस पहना हुआ है।
कौन हैं चैपल रोन
चैपल रोन कौन हैं, इसके बारे में हम आपको बताएं तो वो एक पॉपुलर अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं, 19 फरवरी 1998 में जन्मी चैपल रोन दुनियाभर में मशहूर हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। (Grammy Awards 2026 Chappell Roan) चैपल रोन की फैन फॉलोइंग की बात करें तो उन्हें इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जहां वे अपना एक से एक खूबसूरत और हॉट लुक दिखाती हैं और साथ ही अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा करतीं हैं।
