स्पोर्ट्स
India Vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में बेंच पर नजर आ सकते ये 5 खिलाड़ी, प्लेईंग 11 में मौका मिलना मुश्किल
Published
4 घंटे agoon

India Vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को पहला टी20 मैच खेला जाना है। यह मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे से हेगले ओवल क्राइस्ट चर्च में खेला जाएगा। इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना कप्तान और कोच के लिए आसान नहीं होगा।
इसमें पांच ऐसे खिलाड़ी है जो अनुभव और क्षमता होने के बावजूद पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं। इन्हें मौका पाने का अभी इंतजार करना होगा।
India Vs New Zealand: वैभव सूर्यवंशी
टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के ओपनिंग कांबिनेशन के साथ ही मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरना चाहेगी। ऐसे में वैभव के लिए मौका पाना मुश्किल है।
नीतीश कुमार रेड्डी
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवम दुबे को मैनेजमेंट ज्यादा उपयुक्त मान रही है जिन्हें रेड्डी के ऊपर तरजीह दी जा सकती है।
कुलदीप यादव
अनुभव होने के बावजूद भी कुलदीप यादव को पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि न्यूजीलैंड में भारतीय टीम मैनेजमेंट स्पिन का विकल्प नहीं अपनाना चाहेगी। ऐसे में टीम में नमन धीर को मौका दिया जा सकता है।
Also Read –Sonia Gandhi Book Controversy: इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, पहली किताब को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
वरुण चक्रवर्ती
स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट से उबरने के काफी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। हालांकि उनके लिए प्लेइंग 11 में जगह बना पाना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड दौरे पर मैनेजमेंट मुख्य स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है, जिस कारण चक्रवर्ती को पहले टी20 में बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
मयंक यादव
मयंक यादव ने वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें पहले टी20 से बाहर रखने का फैसला लिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम मैनेजमेंट के पास स्पिन गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी पहले से मौजूद है।

