News
Jammu- kashmir Accident: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 20 घायल

Published
2 महीना agoon
By
News DeskJammu- kashmir Accident: जम्मू – कश्मीर के पुंछ में आज सुबह भीषण हादसा हो गया। यहाँ यात्रियों से भरी एक बस अपना नियंत्रण खोकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि दो यात्रियों की मौत हो गई। हादसे को लेकर अधिकारियों की मानें तो पुंछ जिले में एक प्राइवेट बस अपना नियत्रंण खोकर खाई में गिर गई। जिसमें मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य बीस लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बस घनी गाँव से मेंढर जा रही थी तभी सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मानकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ था। हादसे के तुरंत बाद घायलों को बचाने का काम शुरू किया जाने लगा। उन्हें इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भेजा गया।

Jammu- kashmir Accident: यात्रियों में मची अफरा-तफरी
सुबह जैसे ही सड़क हादसा हुआ यात्रियों और आस-पास के लोगों में अफरा -तफरी मच गई। सभी घबराएं हुए यात्री दहशत में आ गए। मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद तुरंत आस पास मौजूद लोग राहत बचाव के लिए घटनास्थल पर आ गए। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने ही घायल हुए यात्रियों को बचाने का काम शुरू किया।
You may like
Indian Air Force: एक झटके में भारत बना दुनिया में ‘ताकतवर’! जमीन नहीं, अब आसमान से बरसेगी आग; युद्ध की आहट से कांपेगा ‘दुश्मन’
Lucknow News: CM सामूहिक विवाह योजना’ के तहत हुई शादी! महिला ने पति और देवर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR
First Divorce in India: जब एक महिला ने तोड़ा विवाह का बंधन, जानिए भारत के पहले तलाक की ऐतिहासिक दास्तान
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Kolkata Metro Disruption: कोलकाता मेट्रो बारिश ने रोकी रफ्तार, शहर की बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल
Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान