मनोरंजन
Kajol Affair: काजोल का पहला प्यार रह गया था अधूरा, अजय देवगन बने थे लव गुरु, जानिए दिलचस्प किस्सा
Published
2 घंटे agoon

Kajol Affair: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन )Kajol Birthday) मना रहीं हैं, काजोल के इस खास दिन पर उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, फैंस काजोल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए तरह-तरह के फोटो कोलाज और एडिट्स बना रहें हैं। काजोल के एक्टर पति अजय देवगन ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है, क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन से पहले काजोल का दिल किसी और के लिए धड़का था, जी हां! चलिए जानते हैं कि अजय देवगन से पहले काजोल किस शख्स के प्यार में पड़ी थीं।
Also Read –Bigg Boss 20 News: क्या बिग बॉस 20 में देखने को मिलेंगे दो होस्ट, जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट
Kajol Affair: काजोल की पहली मोहब्बत
काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और लवेबल जोड़ियों में से एक है, दोनों अक्सर ही खास मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार बयां करते रहते हैं, अब आज ही अजय देवगन ने काजोल को बर्थडे विश करते हुए बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी की इनके फैंस मिसाल भी देते हैं, लेकिन अब आपको एक दिलचस्प बात बताएं तो काजोल का पहला प्यार अजय देवगन नहीं थे, बल्कि उन्हें पहली मोहब्बत कार्तिक मेहता से हुई थी, जो कि एक बिजनेस टाइकून हैं।
काजोल और कार्तिक मेहता का इश्क़
काजोल को पहली मोहब्बत कार्तिक मेहता से हुई थी, कार्तिक मेहता काजोल के बचपन के दोस्त थे, ऐसे में दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे, काजोल ने जब फिल्मी दुनिया में क़दम रखा, उस दौरान वे कार्तिक मेहता संग रिश्ते में थीं। वहीं अजय देवगन संग फिल्म करने की वजह से काजोल की अजय संग भी काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी, काजोल और अजय देवगन की दोस्ती इतनी अच्छी हो गई थी कि एक्ट्रेस अपने और कार्तिक मेहता की बातें भी अजय से साझा करती थीं। दरअसल जब काजोल अजय देवगन संग एक फिल्म की शूटिंग कर रहीं थी, उसी समय उनकी और कार्तिक मेहता संग अनबन हो गई, जिसके लिए काजोल ने अजय देवगन की मदद भी ली, अजय देवगन काजोल के लव गुरु बन गए थे, और वे उन्हें सलाह भी देते थे, लेकिन फिर भी काजोल और कार्तिक मेहता का पैचअप नहीं हो पाया और अंत में दोनों की राहें जुदा हो गईं।
अजय देवगन संग ऐसे शुरू हुई प्यार की दास्तां
काजोल का कार्तिक मेहता संग रिश्ता टूटा, वहीं अजय भी किसी और संग रिश्ते में थे, लेकिन उनका भी ब्रेकअप हो गया था। अजय देवगन और काजोल एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन ही चुके थे, दोनों “हलचल” फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इन्हें भी नहीं पता चला कि इनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई। अजय देवगन और काजोल ने एक-दूसरे को कभी प्रपोज नहीं किया, लेकिन इन्हें लगने लगा था कि वे साथ रहना चाहते हैं। अजय देवगन और काजोल का रिश्ता धीरे-धीरे बेहद मजबूत होता गया, दोनों ने शादी से पहले 4 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 1999 में अपने रिश्ते को पति पत्नी का नाम दे दिया। अजय देवगन और काजोल की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई थी, जी हां! अजय के घर की छत पर ही पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत की।
