News
Maha Kumbh 2025 Seema Haider: ‘मैं महाकुंभ नहीं जा सकती’: सीमा हैदर चढ़वाएंगी 51 लीटर दूध, प्रयागराज में उनकी इच्छा पूरी करेंगे उनके ये भाई

Published
9 महीना agoon
By
News Desk
Maha Kumbh 2025 Seema Haider: रबूपुरा में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने महाकुंभ में 51 लीटर दूध से अभिषेक कराने का एलान किया है। उनका कहना है कि वह गर्भवती होने के कारण महाकुंभ में जा नहीं सकती है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए महाकुंभ का भव्य आयोजन देख रही हैं।
उन्होंने कहा कि उनका महाकुंभ में जाने का काफी मन है। 144 साल बाद ऐसा संयोग पड़ा है, लेकिन डॉक्टर ने इस हालात में जाने के लिए मना किया है। उन्होंने कहा है कि वह भले ही पाकिस्तान से आई हो, लेकिन उन्होंने अब भारत को अपना देश मान लिया है। वह प्रतिदिन पूजा करती है। हिंदुओं के हर त्योहार मनाती है।

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा और सचिन महाकुंभ जाना चाहते है, लेकिन सीमा के गर्भवती होने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। (Maha Kumbh 2025 Seema Haider) एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा सचिन की ओर से दूध चढ़ाने के लिए महाकुंभ जा रहे हैं। 51 किलो दूध का वह अभिषेक करेंगे।

Maha Kumbh 2025 Seema Haider: सीमा क्यों चर्चा में आई
सीमा पाकिस्तान में सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने बाली है। जो साल 2023 मई में अपने चार बच्चों साथ नेपाल के रास्ते भारत में आई। (Maha Kumbh 2025 Seema Haider) उसी साल जुलाई महीने में वह तब चर्चा में आई जब उसे सचिन मीणा के साथ रहते हुए पाया गया। सचिन ने बताया था कि वे साल 2019 में ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए मिले थे। और दोनों ने शादी कर ली है। तब से सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत में ही रह रही है। इधर, सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी लेने के लिए एक भारतीय वकील को नियुक्त किया है।
You may like
Lucknow News: जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद, हमलावरों ने गाड़ी पर बरसाए ईंट-पत्थर
Diwali 2025: योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव बनेगा सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीप
Pakistan Afghanistan Tension: ‘युद्ध’ के डर से कांपा ‘पाकिस्तान’! तालिबान की ललकार के बाद अक्ल आ गई ठिकाने
New BJP President: बिहार चुनाव से पहले भाजपा चुन लेगी नया कप्तान? UP प्रमुख पर संशय बरकरार, जानें किस नाम की चर्चा तेज
Sitapur News: पिटाई विवाद में शिक्षक पर कार्रवाई को मंत्री आशीष पटेल ने बताया एकतरफा, कहा- निष्पक्ष जांच जरूरी
Ayodhya Guest House Sex Racket: अयोध्या के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! 12 लड़कियां हिरासत में, पुलिस की बड़ी कार्रवाई