राजनीति
PM Modi Assam visit: ‘जहां कांग्रेस का दिमाग बंद होता, वहां से हमारा काम शुरू होता…’ असम के सिलचर में दहाड़े PM मोदी
Published
3 मिनट agoon

PM Modi Assam visit: पूर्वोत्तर भारत के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में शनिवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। असम के सिलचर में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की और साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला। हजारों करोड़ की परियोजनाओं के ऐलान के साथ पीएम मोदी का संदेश साफ था कि अब नॉर्थ-ईस्ट विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
PM Modi Assam visit: सिलचर में हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमि पूजन
प्रधानमंत्री मोदी ने सिलचल में 24,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले Shillong–Silchar Corridor का भूमि पूजन किया। (PM Modi Assam visit) यह उत्तर-पूर्व भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड चार-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल हाईवे 306 पर कैपिटल पॉइंट से रंगिरखारी पॉइंट तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के पहले चरण की भी आधारशिला रखी। वहीं करीमगंज के पथारकंडी में एक नए कृषि महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया गया।
कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से भी दूर रखा और दिल से भी। (PM Modi Assam visit) उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद होता है वहां से हमारा काम शुरू होता है। मोदी के मुताबिक, बराक घाटी को भी लंबे समय तक विकास से वंचित रखा गया और आजादी के बाद भी यहां की समस्याओं पर गंभीरता से काम नहीं किया गया।
बराक घाटी के विकास को नई दिशा
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नया कॉरिडोर Barak Valley के लोगों के दशकों पुराने इंतजार को खत्म करेगा। इसके बनने से मिजोरम, मणीपुर और त्रिपुरा जैसे राज्यों के साथ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। (PM Modi Assam visit) उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मंत्र है कि जो क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गया है, उसे प्राथमिकता दी जाए। इसी सोच के तहत सीमावर्ती इलाकों में Vibrant Village Programme को आगे बढ़ाया जा रहा है।
Also Read –Raajneeti 2 Movie: कटरीना कैफ और रणवीर कपूर की फिल्म राजनीति का आएगा सीक्वल,जाने क्या बोले डायरेक्टर
रोजगार और व्यापार के नए अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि सड़क, रेल और कृषि शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं से बराक घाटी आने वाले समय में एक बड़ा लॉजिस्टिक और ट्रेड हब बन सकती है। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि असम के युवाओं को पहले हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में फंसाया गया था, लेकिन अब उनके सामने अवसरों का खुला आसमान है।
You may like

Sonia Gandhi Article on Khamenei Death: ‘टारगेटेड किलिंग’ सिद्धांतों के विपरीत…, खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी का लेख, भारत की चुप्पी और PM मोदी के इजरायल दौरे पर साधा निशाना

Rahul Gandhi On China Doklam: मैं राष्ट्रीय सुरक्षा… चीनी टैंक डोकलाम पर राहुल गांधी के फिर ‘तीखे बाण’! कांप उठी मोदी सरकार

Congress PM Face: राहुल गांधी नहीं ये दिग्गज होंगे कांग्रेस का PM फेस? सांसद के बयान से हिली दिल्ली से लखनऊ तक की सियासत

Maharashtra politics: अजित की ‘घर वापसी’ का प्लान तैयार! शरद पवार के इस इशारे से महायुति में मची खलबली

Renuka Chowdhury dog in Parliament: संसद में पालतू कुत्ता! अपना डॉग लेकर पार्लियामेंट पहुंची कांग्रेस सांसद, जमकर हुआ बवाल

Sindh India claim: सिंध बन सकता हैं भारत का हिसा! राजनाथ सिंह के बयान ने ‘पाक’ में मचाई खलबली, जल्द हो सकता है कुछ बड़ा






