राष्ट्रीय समाचार
Congress PM Face: राहुल गांधी नहीं ये दिग्गज होंगे कांग्रेस का PM फेस? सांसद के बयान से हिली दिल्ली से लखनऊ तक की सियासत
Published
8 महीना agoon

Congress PM Face: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीति में नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चलती रही हैं। बीते कई चुनावों और राजनीतिक घटनाक्रमों से यह संकेत मिलता रहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में देखा जाता है। (Congress PM Face) कई विपक्षी दलों ने भी समय-समय पर सार्वजनिक मंचों से इस बात को दोहराया है। इसी राजनीतिक माहौल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद इमरान मसूद का एक बयान चर्चा में आ गया है।
Also Read –Pakistan Airline Crisis: बर्बादी के कगार पर Pak! बिकाऊ PIA को नहीं मिल रहा कोई खरीदार
Congress PM Face: इमरान मसूद ने किया बीजेपी पर पलटवार
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, खासकर गाजा की स्थिति पर तो खुलकर बयान देती हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर चुप्पी साधे रहती हैं। इसी आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने बीजेपी पर पलटवार किया और बड़ा बयान दे दिया।
इमरान मसूद ने कहा कि प्रियंका गांधी को पहले प्रधानमंत्री बना दीजिए, फिर देखिए कि वह कैसे जवाब देती हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि जिस तरह इंदिरा गांधी ने देश का नेतृत्व किया था, उसी तरह प्रियंका गांधी भी मजबूती से जवाब देंगी। (Congress PM Face) उनके इस बयान को कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर एक मजबूत संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
जब इमरान मसूद से यह सवाल किया गया कि अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री बनती हैं तो राहुल गांधी की भूमिका क्या होगी, तो उन्होंने इस सवाल को ही खारिज कर दिया। (Congress PM Face) उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अलग-अलग नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। इमरान मसूद के मुताबिक, दोनों इंदिरा गांधी के पोते-पोती हैं और एक ही राजनीतिक विरासत का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका को अलग-अलग चेहरे के रूप में देखना गलत है। दोनों का रिश्ता ऐसा है जैसे चेहरे पर दो आंखें होती हैं अलग दिख सकती हैं, लेकिन काम एक साथ करती हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस नेतृत्व को समझने के लिए इन दोनों को एक ही राजनीतिक सोच और उद्देश्य के तहत देखना चाहिए। इमरान मसूद के इस बयान के बाद कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और पार्टी के भविष्य के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।
You may like

Amit Shah Slams Congress: ‘वंदे मातरम्’ के 2 छंद पर घमासान! अमित शाह का कांग्रेस पर सबसे बड़ा वार, बोले- ‘तुष्टीकरण की राजनीति…’

Indira Gandhi Fidel Castro Hug Viral Photo: राहुल के ‘हग पॉलिटिक्स’ बयान पर भयंकर घमासान! BJP ने शेयर कीं इंदिरा गांधी और कास्त्रो की पुरानी तस्वीरें

Kharge Speech Controversy: ‘मेरी स्पीच के बाद मंच को शुद्ध किया’… Mallikarjun Kharge के आरोप से गरमाई सियासत, नड्डा ने दिया ये जवाब

Priyanka Gandhi on CJP Protest: प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों का सिस्टम से भरोसा टूट गया, पहले उनकी मांगें पूरी कीजिए…’

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव में दिलचस्प सियासी मोड़: कांग्रेस नेता अवधेश नायक के घर पहुंचे BJP नेता और मंत्री

Akhilesh Yadav: रामलला के दर्शन को अयोध्या कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद ही दिया जवाब






