राजनीति
Mayawati News: राहुल गांधी की नीली टीशर्ट से बसपा चीफ मायावती नाराज? नेता प्रतिपक्ष को दी ये सलाह
Published
2 वर्ष agoon
By
Sunil Verma
Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीली टीशर्ट पर टिप्पणी की है. (Mayawati News) बसपा चीफ ने राहुल द्वारा नीली टीशर्ट पहनने को सस्ती राजनीति बताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने लिखा- संविधान का जगह-जगह लहराना व नीला रंग पहनना आदि दिखावे की सस्ती राजनीति है. यह सब करने के पहले सत्ता व विपक्ष दोनों को अपने दिल में पड़े संकीर्णता, जातिवाद एवं द्वेष आदि के कालेपन को साफ करके पाक-साफ करना होगा तभी इन वर्गों का व देश का भी सही हित संभव है.
पूर्व सांसद ने लिखा कि बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के प्रति दिल से सम्मान नहीं करना व उनके अनुयाइयों के विरुद्ध अन्याय-अत्याचार तथा इनको संवैधानिक व कानूनी हक देने के बजाय छीनने में भी यह पार्टियाँ एक ही थैली के चटटे-बट्टे हैं. (Mayawati News) इसको लेकर सत्ता व विपक्ष के बीच जारी तकरार केवल वोट के स्वार्थ की राजनीति है.

Mayawati News: गृह मंत्री के बयान पर भी बोलीं बसपा चीफ
गृह मंत्री अमित शाह के बयान के संदर्भ में बसपा चीफ ने कहा- बीजेपी के अमित शाह द्वारा संसद में दलित व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बारे में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है उससे इन वर्गों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है. ऐसे में उन शब्दों को वापस लेकर इनको पश्चाताप भी जरूर करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि वैसे कांग्रेस, भाजपा व इनकी सहयोगी दलों का चाल, चरित्र व चेहरा बाबा साहेब डा. अम्बेडकर व उनके करोड़ों दलित-पिछड़े, शोषित-पीड़ित अनुयाइयों के हित व कल्याण के प्रति हमेशा संकीर्ण व जातिवादी रहने के कारण इनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक हालात लगातार बदतर, इससे इंकार असंभव है.
You may like

Rahul Gandhi Rally: ‘रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें…’, राहुल के कार्यक्रम पर संकट! कारोबारियों ने क्यों लिखा खत?

CEC Gyanesh Kumar Protest: ‘बड़ी भविष्यवाणी- गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा…’ दिल्ली में CEC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, Congress की हुंकार

UP Politics: ओवैसी का मिशन यूपी शुरू! भिनगा से दद्दन खां को टिकट, अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

Bihar Flood Samrat Chaudhary: बाढ़ से बेहाल बिहार! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, कोसी-महानंदा का होगा सर्वे

UP MLC Election 2026: UP MLC चुनाव में BJP ने खेला ‘जिताऊ’ फॉर्मूला! पुराने कार्यकर्ताओं के बजाय इन ‘बाहरी चेहरों’ पर लगाया बड़ा दांव

Amruta Fadnavis Garba statement: गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? BJP नेता ने की थी एंट्री पर रोक की मांग






