News
PM Modi Birthday: 74 साल के हुए पीएम मोदी; राष्ट्रपति समेत जानीमानी हस्तियों ने दी बधाई, दूरदर्शी नेता बताया

Published
10 महीना agoon
By
News Desk
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। वे 74 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
PM Modi Birthday: राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर लिखा गया, ‘प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित भारत की ओर मजबूती से आगे बढ़ाया है। उनके दो दशकों से अधिक समय तक शासन में और एक दशक से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में भारत की आत्मा को जगाया है। उन्होंने इसके सांस्कृतिक मूल्यों को प्रेरित किया है।, इसके सभ्यतागत लोकाचार का पोषण किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अभूतपूर्व विकास पथ पर मजबूती से आगे बढ़ाया है। अब नई अंतर्दृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आप आने वाले कई वर्षों तक भारत का नेतृत्व करते रहें! ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको शक्ति प्रदान करें और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

‘दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा’
अमित शाह ने लिखा, ‘अपने अथक परिश्रम, साधना व दूरदर्शिता से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले और भारत का गौरव बढ़ाकर विश्व में नई प्रतिष्ठा दिलाने वाले जनप्रिय प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। आपने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किए। देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है। समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले मोदी जी दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा हैं।

खरगे और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना है।’ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’
You may like
Kolkata Bomb Blast: बंगाल में ‘देसी बम’ का तांडव! सुनसान घर में जोरदार धमाके से कांपे लोग, धुएं और राख के बीच मिली जली लाश
PM Modi: त्रिनिदाद और टोबैगो ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बने पहले विदेशी नेता
UP News: आबकारी विभाग ने जून में 4458.22 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व किया अर्जित, अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान
IND vs ENG Test Match: शुभमन गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान
Indian Air Force: एक झटके में भारत बना दुनिया में ‘ताकतवर’! जमीन नहीं, अब आसमान से बरसेगी आग; युद्ध की आहट से कांपेगा ‘दुश्मन’
Lucknow News: CM सामूहिक विवाह योजना’ के तहत हुई शादी! महिला ने पति और देवर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR