Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, 1502 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस भी दे रही टक्कर

Published

on

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती दौर में बड़ी बढ़त बना ली है। राज्य की 309 नगरीय निकायों के घोषित नतीजों में BJP ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 103 सीटें गई हैं। वहीं 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

दो चरणों में हुए इन चुनावों में कुल 10,167 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई।

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result: 10:45AM-1502 सीटों पर BJP की जीत, कांग्रेस भी दे रही टक्कर

राजस्थान नगर निकाय के 3657 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। (Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result) इनमें से 1502 सीटों पर BJP, 1397 सीटों पर कांग्रेस और 725 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कुल 10167 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। बाकी वार्डों की गिनती अभी जारी है।

Also Read –India Iran Civilisational Ties: ‘भारत-ईरान के संबंध हजारों साल पुराने’ बोले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, जानिए दोनों देशों के संबंधों का इतिहास

10AM Update: 2462 में 1001 सीटों पर BJP का परचम, 8 नगर निगमों पर जीती AAP:

राजस्थान नगर निकाय के 2462 सीटों के नतीजों की घोषणा हो गई है. इनमें से 1001 सीटों पर BJP की बंपर जीत हुई। वहीं 918 सीटों पर कांग्रेस और 543 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

09AM Update: ताजा रुझानों में भाजपा ने 223 सीटों पर परचम लहराने जा रही है, वहीं कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है।

सात बड़े नगर निगमों में क्या स्थिति?

नगर निगमों के शुरुआती रुझानों में BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

Also Read –Xi Jinping leaves India: BRICS शिखर सम्मेलन खत्म होते ही भारत से रवाना हुए Xi Jinping, Modi-Xi की मुलाकात में क्या हुई बात?

जयपुर: BJP 5, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

पाली: BJP 5, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

भीलवाड़ा: BJP 4, कांग्रेस 1 सीट पर आगे

अजमेर: कांग्रेस 15, BJP 12 सीटों पर

जोधपुर: कांग्रेस 6, BJP 4 सीटों पर आगे

उदयपुर: कांग्रेस 4, BJP 3 सीटों पर आगे

अलवर: BJP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर बराबर

इस तरह उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों में तीन नगर निगमों में BJP, जबकि तीन में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। अलवर में दोनों दल बराबरी पर हैं।

दो चरणों में हुआ था मतदान

राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। 9 सितंबर 2026 को पहले चरण में 162 निकायों के लिए मतदान हुआ, जबकि 11 सितंबर को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए वोट डाले गए। (Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result) दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे प्रमुख शहरों के निकाय शामिल थे।

चुनाव परिणामों के बाद अब 21 सितंबर 2026 को महापौर, नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

BJP की बढ़त का सियासी मतलब

इन नतीजों को राजस्थान की शहरी राजनीति में BJP के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 309 निकायों में 163 सीटों पर जीत के साथ BJP ने कांग्रेस से स्पष्ट बढ़त बना ली है। (Rajasthan Nikay Chunav 2026 Result) हालांकि, बड़े नगर निगमों में तस्वीर पूरी तरह एकतरफा नहीं है और जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों में मुकाबला अलग-अलग दिशा में जाता दिख रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *