News
Ram Navami 2024 : रामनवमी पर 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक, सूर्य तिलक की तैयारी में जुटे वैज्ञानिक

Published
2 वर्ष agoon
By
News Desk
Ram Navami 2024 : अयोध्या के श्री रामलला का रामनवमी के दिन सूर्य तिलक किया जाएगा। राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर 4 मिनट के लिए सूर्य किरणें प्रवेश करेंगी, जो सीधे रामलला के मस्तक को स्पर्श करेंगी। सूर्य तिलक के लिए गर्भगृह के अंदर वैज्ञानिकों ने एक उपकरण लगाया है। वैज्ञानिकों ने रामलला के सूर्य तिलक का ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री राम का जन्म दोपहर 12 बजे हुआ था, इसलिए ठीक इसी समय रामलला का सूर्य की किरणों से तिलक किया जाएगा।
ईडी के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं" , केजरीवाल के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा – जज कानून से चलते हैं, राजनीति से नहीं. #ArvindKejriwal #CMKejriwal #DelhiLiquorPolicyCase pic.twitter.com/AMSEAs4ceY
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 9, 2024
Ram Navami 2024 : रामनवमी पर होगा रामलला का ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या के राजा राम का जन्म चैत्र मास (मार्च) की नवमी तिथि को दोपहर 12 बजे हुआ था। हिंदू इस दिन को रामनवमी पर्व के रूप में मनाते हैं। इस साल 22 जनवरी को राममंदिर के गर्भगृह में रामलला का स्वागत किया गया। अब राममंदिर के पुजारियों ने रामलला के जन्मोत्सव को खास तरीके से मनाने की ठान ली है।
रामनवमी के दिन रामलला को ‘सूर्य तिलक’ का उपहार दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे रामलला के मस्तक पर 4 मिनट के लिए सूर्य किरणें पड़ेंगी। इस संबंध में राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने जानकारी दी कि रामलला के सूर्य तिलक की तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

Ram Navami 2024 : दूसरे ट्रायल में सफल हुए वैज्ञानिक
राम मंदिर निर्माण के प्रभारी ने बताया कि रामलला का सूर्य तिलक करने की सभी तैयारियां वैज्ञानिकों ने पूरी कर ली हैं। वैज्ञानिकों ने गर्भगृह के अंदर सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए एक उपकरण लगाया है। यह उपकरण मंदिर के गर्भगृह के ठीक ऊपर तीसरी मंजिल पर लगाया गया है। वैज्ञानिकों ने सूर्य तिलक के लिए दो ट्रायल किए थे।
पहला ट्रायल 7 अप्रैल, रविवार को सुबह की आरती के बाद किया गया। पहले ट्रायल में सूर्य की किरणें पहले उपकरण पर पड़ी और फिर रामलला के होठों पर पड़ीं। 8 अप्रैल, सोमवार को सूर्य तिलक का दूसरा ट्रायल किया गया। वैज्ञानिकें ने इस बार उपकरण की लेंस को दोबारा से सेट किया और फिर ट्रायल किया। दूसरे ट्रायल में सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ीं।

Ram Navami 2024 : सूर्य की किरणें मस्तक पर करेंगी गोल तिलक

रामनवमी के दिन दर्पण से परावर्तित होकर सूर्य की किरणें रामलाल के मस्तक पर 4 मिनट तक पड़ेंगी। श्री रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें 75 मिली आकार के गोल तिलक के रूप में दिखाई देंगी। भगवान श्रीराम के सूर्य तिलक को लेकर राममंदिर की प्रशासन टीम में काफी उत्साह दिख रहा है। इस साल 22 जनवरी के बाद यह दूसरा मौका होगा जब 17 अप्रैल को रामलला का जिक्र फिर दुनिया भर में होगा।
You may like
JDU first candidate list: चिराग के साथ बड़ा धोखा, JDU की पहली लिस्ट ने कर दिया बवाल, NDA में अब होगा घमासान
Ravi Naik: गोवा केे पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
Dr. APJ Abdul Kalam Jayanti: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
Maharashtra News: मनसे नेता ने गैर मराठी महिला को मारा थप्पड़, मराठी भाषियों का अपमान करने का आरोप
Lucknow News: जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद, हमलावरों ने गाड़ी पर बरसाए ईंट-पत्थर
Sapna Choudhary : सपना चौधरी के कार्यक्रम में बवाल, कमरे में घुसने लगी भीड़, गाली-गलौज के बाद गोली मारने की दी धमकी
Pingback: Arvind Kejriwal Arrest : गिरफ्तारी की चुनौती याचिका खारिज, जानिए HC ने केजरीवाल पर क्या क्या कहा ? - भारतीय समाचार: त