News
UP News : सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, कहा- अधिकारी नहीं सुनते

Published
10 महीना agoon
By
News Desk
UP News : लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से ही उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां जारी खींचतान अब नेताओं के इस्तीफे तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने शुक्रवार को अपने पद से इसतीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बात नहीं सुनते हैं। इसके साथ उन्होंने अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि सोनम किन्नर इससे पहले समाजवादी पार्टी में थीं।
कल कोलकाता में ममता बनर्जी की पाटी की रैली में शामिल होंगे अखिलेश यादव ,TMC के नेता कुणाल घोष ने X पर ट्वीट कर दी जानकारी@KunalGhoshAgain #AkhileshYadav #india24x7livetv pic.twitter.com/a2Zob8GpB6
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) July 20, 2024
भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी ही सरकार और अधिकारी व कर्मचारी पर आरोप लगा रहे हैं। सोनम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कार्यकर्ताओं की बात को नहीं सुनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नर कल्याण बोर्ड को फंड भी नहीं दिया जाता है।

UP News : हार की ली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सोनम चिश्ती ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान में हुए सामान्य लोकसभा चुनाव – 2024 में भारतीय जनता पार्टी का विभिन्न जनपदों / लोकसभा क्षेत्रों के आए परिणामों व प्रदर्शन से आहत होकर हार की जिम्मेदारी लेती हूं और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहते हुए जनता के बीच में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में असफल रही हूं।

इस कारण अपनी अन्तर्रात्मा से व्यथित होकर सरकारी पद से त्याग पत्र दे रही हूं। उन्होंने आगे लिखा, मैं भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में कार्य करती रहूंगी एवं संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगी।

UP News : पहले भी अधिकारियों पर लगा चुकी हैं आरोप
गौरतलब है कि सोन्नम किन्नर इससे पहले कहा था कि सरकार से बड़ा संगठन है। वह पहले भी सरकार के सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगा चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर भी सवाल उठाया था
Pingback: Pandit Dhirendra Shastri : OMG! इस डॉक्टर ने निकाल दी धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची, कर दिया ये बड़ा खुलासा.... - भारतीय समा