विदेश
US Iran News: ईरान पर अमेरिका ने रोके बड़े हमले, Trump बोले- ‘डील हुई तो रद्द रहेंगे एयर स्ट्राइक’
Published
1 घंटा agoon

US Iran News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले फिलहाल रोक दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान के साथ तेजी से समझौता (Rapid Deal) हो जाता है तो अमेरिका हमला नहीं करेगा। उन्होंने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर की।
ट्रंप ने कहा कि यह फैसला इजरायल के साथ मिलकर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी है और अब इसे जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है।
US Iran News: ट्रंप ने रखीं दो बड़ी शर्तें
ट्रंप के अनुसार, संभावित समझौते में दो प्रमुख शर्तें शामिल होंगी—
Also Read –Firing in US: अमेरिका के Idaho में ताबड़तोड़ फायरिंग, शॉपिंग एरिया में 3 की मौत; हमलावर भी ढेर
Hormuz Strait (होर्मुज जलडमरूमध्य) को तुरंत और पूरी तरह खोलना।
ईरान के परमाणु खतरे का स्थायी अंत करना।
उन्होंने लिखा कि यदि ये शर्तें पूरी होती हैं तो अमेरिका प्रस्तावित हमले रद्द रखेगा।
‘हम हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार थे’
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और सैन्य शक्ति का ऐसा प्रदर्शन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शायद ही कभी देखा गया हो। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ईरान और मध्य पूर्व के कुछ अन्य देशों के अनुरोध पर संभावित समझौते को मौका देने के लिए सैन्य कार्रवाई टाल दी गई।
ईरान की ओर से नहीं आया जवाब
ट्रंप के इस दावे पर ईरान की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले तेहरान ने अमेरिका पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया था और चेतावनी दी थी कि यदि कोई देश वॉशिंगटन का साथ देता है तो वह भी संघर्ष की चपेट में आ सकता है।
अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह
इस बीच अमेरिकी प्रशासन ने मध्य पूर्व में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से सतर्क रहने, संभावित उड़ान रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में व्यवधान की आशंका को देखते हुए तैयार रहने को कहा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बड़े हमले का दावा
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अमेरिका और इजरायल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमलों की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ट्रंप का यह बयान सामने आया है, जिससे संकेत मिलता है कि वॉशिंगटन फिलहाल कूटनीतिक समाधान की संभावना खुली रखना चाहता है।
हालांकि, अभी तक अमेरिका या ईरान की ओर से किसी औपचारिक समझौते की पुष्टि नहीं की गई है और क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
