राष्ट्रीय समाचार
Delhi Blast: NIA का बड़ा प्रहार, फरीदाबाद से दबोचा गया आतंकी उमर का मददगार
Published
11 महीना agoon

Delhi Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए भीषण कार बम धमाके के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र का रहने वाला सोयब अहमद इस केस में सातवां गिरफ्तार आरोपी है।
एनआईए के अनुसार, सोयब ने मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर उन नबी को धमाके से ठीक पहले सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया था और उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था।
एनआईए की जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, केस नंबर आरसी-21/2025/एनआईए/डीएलआई में पहले ही छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Delhi Blast) इनमें आतंकी उमर उन नबी के करीबी साथी शामिल हैं, जो धमाके की पूरी साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। सोयब की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा और व्यापक हो गया है।
Also Read –pakistan news: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज देख पाकिस्तान के सीने में लगी आग, UN में जाकर पीटा माथा
एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि सोयब ने उमर को न केवल अपने घर में पनाह दी थी, बल्कि उसे विस्फोटक सामग्री पहुंचाने, सुरक्षित रास्ते बताने और फरार होने में भी मदद की थी। (Delhi Blast) उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एनआईए को शक है कि सोयब का ताल्लुक किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से भी हो सकता है।
फिलहाल सोयब को दिल्ली लाया जा रहा है और उसे विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। (Delhi Blast) एजेंसी ने 10 दिन की रिमांड की मांग की है ताकि उससे पूछताछ कर बाकी फरार आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
एनआईए ने देश के कई राज्यों में छापेमारी तेज कर दी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक साथ सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि लाल किले के आसपास खड़ी कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
You may like

Delhi Hariram Bansal PG Owner Arrested: 7 छात्रों की मौत के बाद पकड़ा गया PG मालिक! 3 राज्यों में छापेमारी…भिवाड़ी से हरिराम बंसल गिरफ्तार

Satya Niketan Building Collapse Row: दिल्ली में 6 छात्रों की मौत के बाद जागा MCD, 72 घंटे में बिल्डिंग गिराने का अल्टीमेटम, अफसरों की भी जाएगी कुर्सी!

Delhi Bus Minor Rape Row: CCTV-DNA और पीड़िता के…दिल्ली बस रेप कांड का खुलेगा हर राज! पुलिस को मिला सबूतों अंबार…ऐसे बनेगी आरोपियों की कुंडली

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR मौसम का बड़ा यूटर्न! तेज आंधी और अर्श से गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi News: IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, चार्जर की तार से घोंटा गला, दहल उठा इलाका

Delhi Rain Today: दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज! कई इलाको में झमाझम बारिश, कड़कड़ाती ठंड ने लिया यू-टर्न






