News
Lucknow News: महिला आरक्षण पर विरोध तेज, विरोध करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग
Published
3 महीना agoon

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित कार्यालय में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। (Lucknow News) इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ मतदान करने वाले सांसदों पर कड़ी नाराज़गी जताई।
Lucknow News: अधिकारों से वंचित करने के आरोप
गोपाल राय ने कहा कि इस विधेयक को सदन में गिराना महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। (Lucknow News) उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध कर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया है। (Lucknow News) उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद है। ऐसे में इसका विरोध करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के भी खिलाफ है।
सांसदों पर कार्रवाई की मांग
गोपाल राय ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि इस विधेयक के विरोध में मतदान करने वाले सांसदों के आचरण की संवैधानिक और नैतिक समीक्षा कराई जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। (Lucknow News) उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
You may like

Champat Rai: ‘भगवान राम जब अपने भाई लक्ष्मण के नहीं हुए तो…’ चंपत राय के ‘विवादित बयान’ पर FIR की मांग

Lucknow-Kanpur Expressway: 13 July से शुरू होगा UP का सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे! Ai रखेगा 24 घंटे नजर, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं SIT प्रमुख? 420 की FIR को लेकर Akhilesh Yadav ने खोली थी पोल, जानें पूरा मामला

ED Raid Lucknow: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के घर ED की बड़ी रेड! झांसी-लखनऊ में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Sambhal Honey Trap Case: Instagram पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम! 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर ने ऐसे ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सबसे बड़ा खुलासा! महाकुंभ की भीड़ में खेला गया करोड़ों का खेल, मामले में अब ED की एंट्री





