Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

IMD Rain Alert: आज-कल वर्षा का डबल अलर्ट! पूर्वी UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट, जानें पूरा मौसम अपडेट

Published

on

IMD Rain Alert 12 July 2026: पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई राज्यों में लगातार वर्षा का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 जुलाई के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। मौसम

Also Read –Lucknow-Kanpur Expressway: 13 July से शुरू होगा UP का सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे! Ai रखेगा 24 घंटे नजर, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

IMD Rain Alert: पूर्वी UP में आज सबसे अधिक प्रभाव

IMD के अनुसार, 12 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 12-15 जुलाई के बीच भी प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर वर्षा जारी रह सकती है। (IMD Rain Alert) लगातार हो रही वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव, सड़क यातायात प्रभावित होने और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें और बिजली गिरने के वक़्त खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

Also Read –Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जुलाई को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। (IMD Rain Alert) इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक भी कुछ इलाकों में तेज वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। IMD के मुताबिक, 12 से 15 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, 12 से 17 जुलाई तक उत्तराखंड, तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में वर्षा जारी रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *