मनोरंजन
Aamir Khan Son Video: आमिर खान के लड़के ने की ऐसी हरकत लोगों ने कहा- नशे में हैं, रोने लगे आमिर खान, देखें वीडियो
Published
5 घंटे agoon

Aamir Khan Son Video: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) आखिरी बार सितारे जमीन पर मूवी में नजर आए थे। तो वहीं आमिर खान (Aamir Khan) अब फिल्में बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। अपनी प्रोडक्शन हाउस के तहत आमिर खान ने एक दिन फिल्म का निर्माण किया है। जिसमें उनके बेटे जुनौद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं। कल फिल्म की स्क्रिनिंग थी। (Aamir Khan Son Video) जिसमें आमिर खान का पूरा परिवार और एक दिन फिल्म की कास्ट शामिल हुई थी। फिल्म के प्रीमियर के दौरान की कई सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसकी वजह Aamir Khan और उनका परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है।
Aamir Khan Son Video: आमिर खान के छोटे बेटे आजाद राव खान का वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे आजाद राव खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Aamir Khan के बेटे आजाद राव फिल्म के स्क्रिनिंग से वापस आ रहे थे। (Aamir Khan Son Video) उस दौरान आजाद कुछ खा रहे थे। और जीभ निकालते हुए नजर आए। जिसके बाद उनका ये मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया। आजाद का ये वीडियो वायरल होने पर नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे।
यूजर ने लिखा- “मुझे लगता है ये असामान्य है थोड़ा सा,”तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “ये नशे में हुआ है 100%,” एक अन्य यूजर ने लिखा- “मुझे लगता है ये असामान्य है थोड़ा सा”
आमिर खान बेटे जुनैद की एक्टिंग देखकर रोने लगे
रविवार को शहर में अपनी आगामी फिल्म ‘एक दिन’ के एक विशेष कार्यक्रम में आमिर खान भावुक होते नजर आए। अभिनेता अपने बेटे जुनैद खान और सह-कलाकार साई पल्लवी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम में प्रस्तुतियां शुरू होने के दौरान आमिर खान भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस भावुक क्षण ने सबका ध्यान आकर्षित किया और बाद में अभिनेता ने मंच पर आकर फिल्म का एक गाना भी गाया। (Aamir Khan Son Video) इस कार्यक्रम के दौरान आमिर ने साई पल्लवी की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्हें “आज हमारे देश की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” बताया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपने बेटे जुनैद के बारे में भी बात की और मुस्कुराते हुए कहा, “जुनैद ने भी अच्छा खासा काम किया है।”
तो वहीं बेटे जुनैद की एक्टिंग देखकर आमिर खान का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके बगल में साई पल्लवी बैठी हुई हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक दिन मूवी के बारे में
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित फिल्म ‘एक दिन’ एक रोमांटिक ड्रामा है। (Aamir Khan Son Video) साई पल्लवी और जुनैद खान अभिनीत इस फिल्म का नया ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया। ट्रेलर में उम्मीद और जादू से भरपूर प्रेम कहानी का वादा किया गया है। ट्रेलर में जुनैद खान एक शर्मीले और अलग तरह के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे साई पल्लवी के किरदार से प्यार हो जाता है, जो एक हंसमुख और जीवंत लड़की है।
