Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Anurag Thakur: BJP वाले खुद पहने 80,000 की बेल्ट… और जनता को स्वदेशी का ज्ञान… अनुराग ठाकुर पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

Published

on

Anurag thakur: संसद में अक्सर बड़े मुद्दों पर तीखी बहस होती है, लेकिन कई बार छोटी-सी चीज़ भी सियासत में तूफान खड़ा कर देती है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया, जब बजट सत्र के दौरान बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का एक 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो ने देखते ही देखते “स्वदेशी बनाम विदेशी” की बहस को फिर से हवा दे दी।

Anurag thakur: 13 सेकंड का वीडियो और 80 हजार की बेल्ट का दावा

यह घटना सोमवार की है, लेकिन वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीते दिन जब लोकसभा में शोर-शराबा चल रहा था और राहुल गांधी अपनी बात रख रहे थे। (Anurag thakur) इसी दौरान अनुराग ठाकुर अपनी सीट से खड़े हुए। कैमरे में उनकी कमर पर बंधी बेल्ट साफ दिखाई दी, जिस पर एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय लग्ज़री ब्रांड का मोनोग्राम नज़र आ रहा था। सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि यह फ्रांस की प्रसिद्ध कंपनी लुई विटॉन की बेल्ट है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। (Anurag thakur) कुछ ही पलों बाद अनुराग ठाकुर उस बेल्ट को ढकते हुए दिखे और फिर गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन में बोलते नज़र आए।

ये भी पढ़ें –Rahul Gandhi On China Doklam: मैं राष्ट्रीय सुरक्षा… चीनी टैंक डोकलाम पर राहुल गांधी के फिर ‘तीखे बाण’! कांप उठी मोदी सरकार

स्वदेशी की राजनीति और सोशल मीडिया का सवाल

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने लिखा कि बीजेपी जनता को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का पाठ पढ़ाती है, लेकिन उसके नेता खुद विदेशी लग्ज़री सामान का इस्तेमाल करते हैं। (Anurag thakur) यूज़र्स ने इसे बीजेपी की नीति और नेताओं की जीवनशैली के बीच विरोधाभास बताया। कुछ पोस्ट्स में यहां तक कहा गया कि आम लोगों से सादगी की उम्मीद की जाती है, जबकि नेता महंगे विदेशी ब्रांड अपनाते हैं।

ये भी पढ़ें –Toxic Movie Release Date: Toxic Movie की बदली रिलीज डेट नहीं लेंगे रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 से टक्कर, वायरल पोस्टर

छोटी बेल्ट, बड़ी सियासी गूंज

हालांकि अनुराग ठाकुर की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इतना साफ है कि 13 सेकंड का यह वीडियो एक बार फिर राजनीति में प्रतीकों की ताकत दिखा गया है। (Anurag thakur) एक बेल्ट अब सिर्फ फैशन का सामान नहीं, बल्कि स्वदेशी और विदेशी के बीच चल रही सियासी बहस का नया चेहरा बन चुकी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *