जीवन शैली
Utter Pradesh :चुनाव परिणाम से पहले मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश, इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर उठाये सवाल

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Utter Pradesh :देश में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने वाले है। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेरोजगारी, महंगाई समेत जनहित के कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश 4 जून को नकारात्मक शक्तियों से आजाद होने जा रहा है। देश में महंगाई चरम पर है। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में नौजवान, किसान और आम जनता सभी परेशान रहे। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी सरकार का घेराव किया। यह बातें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।
सभी मतदाताओं को सलाम है, वोटिंग का विश्व रिकॉर्ड बना- मुख्य चुनाव आयुक्त#electioninindia2024 #electioncommishon #Voters #newsupdate #india24x7livtv pic.twitter.com/ZZngeAeCHR
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 3, 2024
Utter Pradesh :भाजपा सरकार ने जनता की जान को खतरे में डाला
अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की जान को खतरे में डाला है। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। विकास के झूठे आंकड़े दिखाकर जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर दावा करते कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। जनता भाजपा सरकार के झूठे वादों का अब जान चुकी है।

उन्होंने भाजपा पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जाति को जाति के साथ लड़वाने का काम किया है। सत्ता पाने के लिए एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाया गया।उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में युवाओं के साथ छल किया गया है। युवाओं को रोजगार देने में भाजपा सरकार नाकामयाब हुई। यूपी में बीजेपी सरकार ने पेपर लीक करवाया। चुनावी बॉन्ड से भ्रष्टाचार किया।
Utter Pradesh :भाजपा ने फायदे के लिए जनता पर थोप दी महंगाई

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने आर्थिक रूप से इलेक्टोरल बॉन्ड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए पैसा कमाने के लिए मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया जिसने महंगाई को बढ़ाया। भाजपा ने अपने फायदे के लिए जनता पर महंगाई थोप दी। नोटबंदी से व्यापार चौपट भी कर दिया। भ्रष्ट जीएसटी से छोटे दुकानदार मंदी का शिकार हो गये।
देश को अब तक की सबसे बड़ी बेरोजगारी में धकेल दिया। महंगाई के चलते गरीब को और गरीब बना दिया। उन्होंने कहा कि अमीरों के अरबों के लोन माफ कर दिए लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जिसके चलते किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। ब्याज की दरें घटाकर मध्यमवर्ग की बचत को भी बेकार कर दिया।
You may like
Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala: अमित शाह का केरल में बड़ा दांव! ‘मराजी भवन’ से बदलेगा दक्षिण भारत का सियासी नक्शा? कार्यकर्ताओं में जोश
IND VS ENG 3rd Test Match: अंपायर से भिड़ गये कप्तान Shubman Gill, England से टेस्ट मैच के दौरान हुआ ऐसा वाकया, सब हो गये हैरान
UP Tiger: बृजभूषण शरण ने लगाई राज ठाकरे की क्लास, कायदे से सुना दिया
Bhagwant Mann comment on Modi: JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार
Rahul Gandhi in Odisha: ओडिशा में राहुल गांधी ने BJP पर बोला करारा हमला, बोले: चुराया गरीबों का हक, अरबपतियों की जेब भरी
Parliament one nation one election meeting started: संसद में शुरू हुई बड़ी बैठक! ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर हो सकता है ऐतिहासिक फैसला, देश की राजनीति बदलने वाली है?