News
Canaveral : अगले साल तक स्पेस स्टेशन पर रोके जा सकते हैं सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, नासा ने कही ये बात

Published
11 महीना agoon
By
News Desk
Canaveral : पिछले कई दिनों से स्पेस में फंसीं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर कब तक धरती पर लौटेंगे इसे लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नासा ने बुधवार को कहा कि वह विचार कर रहा है कि अगले साल की शुरुआत तक अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा जाए या नहीं।
Canaveral: 2025 तक अंतरिक्ष की कक्षा में रह सकते हैं
नासा ने कहा कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को बोइंग के स्टारलाइनर से वापस बुलान के बजाय स्पेसएक्स की उड़ान से वापस बुलाने की तैयारी चल रही है। यह विकल्प उन्हें फरवरी 2025 तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रोक सकता है। (Canaveral) दोनों अंतरिक्ष यात्री, जिन्होंने 5 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर आईएसएस की यात्रा शुरू की थी, अब तकनीकी जटिलताओं के कारण 2025 तक अंतरिक्ष की कक्षा में रह सकते हैं।

आठ महीने से अधिक समय तक बढ़ा
मूल रूप से लगभग एक सप्ताह तक चलने वाला मिशन, आठ महीने से अधिक समय तक बढ़ा दिया गया है। स्टारलाइनर के रवाना होने पर परीक्षण पायलटों को उम्मीद थी कि एक सप्ताह में अंतरिक्ष यात्री वापस आ जाएंगे, लेकिन थ्रस्टर अवरोध और हीलियम लीक ने कैप्सूल की अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा को रोक दिया। इससे यात्रियों की सुरक्षित वापसी को रोक दिया गया है। नासा के अधिकारियों ने कहा कि वे अगले सप्ताह के अंत में निर्णय लेने से पहले डाटा का विश्लेषण कर रहे हैं।
You may like
Bhagwant Mann comment on Modi: JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार
Rahul Gandhi in Odisha: ओडिशा में राहुल गांधी ने BJP पर बोला करारा हमला, बोले: चुराया गरीबों का हक, अरबपतियों की जेब भरी
Parliament one nation one election meeting started: संसद में शुरू हुई बड़ी बैठक! ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर हो सकता है ऐतिहासिक फैसला, देश की राजनीति बदलने वाली है?
Bharat Bandh 9 July 2025: भारत बंद का ऐलान! PM मोदी की नीतियों के खिलाफ 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय, करेंगे हड़ताल
MNS Protest On Language Dispute: मराठी के नाम पर छिड़ गया ‘महायुद्ध’! सड़कों पर उतर आये MNS कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में
Gopal Khemka Murder Case: शूटर उमेश गिरफ्तार, SIT जांच तेज, बेउर जेल से मिले अहम सुराग
Pingback: Assam: 'असम का भविष्य सुरक्षित नहीं', स्वतंत्रता दिवस पर सीएम सरमा ने मूल निवासियों के लिए जताई चिं