Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

dandiya dress: डांडिया खत्म होते ही कपड़े वापस, रिटर्न पार्सलों का ढेर देख लोग भी भड़के

Published

on

dandiya dress: ऑनलाइन खरीदे गए सामानों की वापसी ग्राहकों की सहूलियत के लिए होती है. तकरीबन सारे ऑनलाइन दुकानदार खराब या अनफिट चीजें रिटर्न करने की सुविधा देते हैं. लेकिन क्या हो कि लोग इस सुविधा का गलत फायदा उठाने लगें? ये सवाल तब उठा जब डांडिया सीजन के बाद एक डिलीवरी एजेंट रिटर्न हुए कपड़ों का ढेर देखकर हैरान रह गया. इस घटना से त्योहारों की शॉपिंग को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. बताया जा रहा है कि लोग त्योहारों के लिए कपड़े खरीद कर जश्न खत्म होने के बाद उन्हें वापस कर दे रहे हैं.

dandiya dress: वायरल वीडियो में कपड़ों का ढेर

‘एक्स’ यूजर निशांत चैंट ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. वायरल वीडियो में एक रिहायशी इलाके में ई-कॉमर्स पार्सलों का ढेर जमा है. इन पैकेजों पर शिपिंग लेबल और बारकोड लगे हैं. इससे ये तो तय है कि ये सारे पार्सल किसी न किसी ई-कॉमर्स साइट से मंगाए गए हैं. वीडियो में एक व्यक्ति एक बड़ा गुलाबी बैग खोलता है, जो और भी कई पार्सलों से भरा हुआ है. रिटर्न किए गए पैकेजों से भरे सफेद बोरों को इधर-उधर रखा जा रहा है. इन पार्सलों की संख्या इतनी है कि इमारतों और पेड़ों के बीच के रास्तों पर भी सील किए गए पार्सलों के ढेर लगे हुए हैं.

Also Read –US Hindu Temple Attack: यूरोपीय यूनियन के प्रोग्राम में ‘अदृश्य पदोड़ा’ कौन? बदबू से परेशान पत्रकार कांफ्रेंस छोड़ भागे

पैकेजों की इतनी बड़ी संख्या से पता चलता है कि इनमें कपड़ों की एक बड़ी खेप वापस की गई है. इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद लोगों ने डांडिया सीजन के लिए कपड़े खरीदे और कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें वापस कर दिया. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था,

सोशल मीडियो पर हो रही आलोचना

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस क्लिप के बाद तमाम तरह के रिएक्शन दिए हैं. अधिकतर यूजर्स इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के बर्ताव से सेलर्स को नुकसान होता है. उन्हें रिटर्न प्रोसेस करने का खर्च उठाना पड़ता है और डबल मेहनत करनी पड़ती है. एक यूजर ने इस बात की ओर इशारा किया कि जहां कुछ लोगों के लिए त्योहारों में कपड़े खरीदना ही एक संघर्ष है. वहीं कुछ लोग सिर्फ दिखावे के लिए कपड़े खरीदते हैं और बाद में उन्हें वापस कर देते हैं.

Also Read –US Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश! घर से मिला ऐसा सामान, जांच एजेंसियां भी अलर्ट

एक और यूजर ने तंज मारते हुए कहा कि शायद इसी तरह के बर्ताव की वजह से ही 24 घंटे के अंदर रिटर्न करने का नियम लाया गया है. वहीं, एक तीसरे यूजर ने इस बात की आलोचना की कि लोग सेलर्स की स्थिति और उन्हें होने वाले नुकसान के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *