Connect with us

मनोरंजन

Jana Nayagan Advance Booking Collection: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन कितना करेगी कलेक्शन, एडवांस बुकिंग शुरू

Published

on

Jana Nayagan Advance Booking Collection: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन जोकि उनकी आखिरी फिल्म है। फिल्म पहले जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो पाई क्योंकि सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिया गया था। जिसके बाद लगातार सेंसर बोर्ड द्वारा थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नेता को सर्टिफिकेट ना दिए जाने की वजह से फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हो पाई। थलापति विजय उस समय तमिलनाडु के चुनाव में व्यस्त थे। इसी बीच थलापति विजय की फिल्म जना नायकन लीक भी हो गई। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद अब जाकर थलापति विजय की फिल्म जन नेता को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है। और फिल्म अब सिनेमाघरों में 23 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चलिए जानते फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी।

Also Read –UP Weather Alert: फिलहाल नहीं थमेगी वर्षा, कई जिलों में अलर्ट जारी, गरज-चमक और वज्रपात की बड़ी चेतावनी

Jana Nayagan Advance Booking Collection: थलापति विजय मूवी जन नेता कितना करेगी कलेक्शन

एक्शन ड्रामा फिल्म जना नायकन को जबरदस्त अग्रिम बुकिंग मिल रही है और इसने घरेलू बाजार में पहले दिन ही 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। उद्योग जगत की प्रमुख वेबसाइट Sacnilk के अनुसार , मंगलवार, 21 जुलाई को सुबह 9 बजे तक जना नायकन की पहले दिन की अग्रिम बुकिंग (ब्लॉक सीटों सहित) 15.09 करोड़ रुपये रही।

जहां तमिल संस्करण ने 5,091 शो में 4,17,636 टिकटों की बिक्री से लगभग 10.22 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं तेलुगु और हिंदी संस्करणों ने क्रमशः 12,02,431 रुपये और 29,210 रुपये की मामूली कमाई दर्ज की है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा तमिलनाडु (6.74 करोड़ रुपये), कर्नाटक (4.88 करोड़ रुपये) और केरल (1.8 करोड़ रुपये) से आया है।

Also Read –CJP Sansad March Update: राजधानी में आज फिर बड़ी हलचल, 100 समर्थकों संग जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दिपके, दिल्ली पुलिस ने 5 राज्यों से मांगी मदद

जिस तरह से जना नायकन की एडवांस बुकिंग के दौरान टिकटों की ब्रिकी हो रही है देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ का आकड़ा पार कर जाएगी। लेकिन जबतक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैसे भी ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, उनके फैंस इस फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *