News
Lucknow News: भ्रष्टाचारियों पर चला प्रशासन का डंडा, 15 इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम कर रही है। भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सिंचाई विभाग और जल निगम में भ्रष्टाचार करने वाले 15 इंजीनियरों के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 14 पूर्व और एक वर्तमान अभियंता शामिल हैं। 15 में से तीन मुकदमे जल निगम के इजीनियरों की आय से अधिक संपत्ति से जुड़े हैं। वहीं सिंचाई विभाग के 12 रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट और एक मौजूदा इंजीनियर पर आवंटित राशि से अधिक का अनुबंध करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर ने दर्ज किया है।
अनंत-राधिका की शादी का इनविटेशन का लुक ‘मंदिर’ जैसा ,अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी #AnantAmbani #RadhikaMerchant #india24x7livetv #LatestNewsToday #Latest_News pic.twitter.com/G83vEYBpsL
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 27, 2024
इस वजह से हुआ 12 इंजीनियरों पर केस

बता दें कि उप्र वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना के दूसरे चरण के काम के लिए सरकार ने पैसे का आंवटन किया था। मगर शासन ने आवंटित राशि से ज्यादा का अनुबंध कर दिया। इस मामले की शिकायत पर शासन ने 2019 में विजिलेंस टीम को जांच करने का आदेश दिए था। जांच करने पर आरोप सही साबित हुए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी। 2019 में शुरु हुई जांच में मुकदमा करने की अनुमति 18 अप्रैल 2024 को मिली। अनुमति मिलने पर विजिलेंस लखनऊ सेक्टर निरीक्षक ने 12 रिटायर्ड इंजीनियरों के खिलाफ कल मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि अभियंताओं ने 2013 में परियोजना से संबंधित शासनदेश में दिए गए आदेश का पालन नहीं किया। जिसके चलते सरकरा को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।
इन 12 अभियंताओं पर मुकदमा

अलीगढ़ में सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता बलराम सिंह यादव, रामगंगा सिंचाई विभाग कानपुर के ताकालीन मुख्य अभियंता कुणाल कुलश्रेष्ठ, अवध राज यादव, अनिल कुमार, रणवीर सिंह, इटावा सिंचाई कार्यमंडल के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता कुलजीत। सिंह, कानपुर सिंचाई कार्यमंडल के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र शर्मा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता (सज्जा एवं सामग्री प्रबंध) आदेश कुमार गोयल, शारदा सहायक सिंचाई कार्यमंडल लखनऊ के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता शिवमंगल यादव, अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार, ललितपुर सिंचाई कार्यमंडल के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार निगम और झांसी के तत्कालीन मुख्य अभियंता बेतवा नवनीत कुमार।
आय से अधिक संपत्ति में तीन पर केस

12 इंजीनियरों के साथ ही तीन अन्य पर आय से अधिक संपत्ति होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जल निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता अजेय रस्तोगी, जल निगम की सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजायन सर्विसेज) इकाई के उत्कालीन परियोजना प्रबंधक कृष्ण कुमार पटेल (सेवानिवृत्त) और सेवारत कमलेश कुमार केशरी का नाम शामिल है। शासन ने 12 जून 2020 को जल निगम के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता के खिलाफ जांच के आदेश दिया था। विजीलेंस की जांच में पता चला कि अजय रस्तोगी ने अपनी आय से 65,90,392 रुपए कमाए। जबकी उन्होंने 1,13,17,690 रुपए खर्ज किए। जांच में उन्होंने इस अंतर का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं कमलेश कुमार केशरी के पास 58.60 लाख वैध रुपए हैं और उनका खर्च 1.78 करोड़ पाया गया। जांच के बाद दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
You may like
Barabanki News: प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री समर्थन मंच ने किया अवध क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, पीएम मोदी के ’11 साल बेमिसाल’ का जश्न
Weather Update On June 17: लो.. शुरू हो गयी बारिश! यूपी में मानसून की जोरदार दस्तक, दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Lucknow Today News: यूपी के दशहरी आम की खुशबू पहुंची गल्फ तक, एफपीओ ने रचा नया इतिहास, दुबई को पहला सीधा निर्यात
UP News: पोस्टर वॉर तक पहुंचा समाजवादी मीडिया सेल विवाद, 1090 चौराहे पर भाजपा नेता ने लगवाई होर्डिंग, लिखा- ‘अखिलेश यादव मांफी मांगो’
Lucknow News: कुत्ते नोचकर खा रहे 5 दिन से लापता युवक का शव! 5 माह पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी लखनऊ पुलिस
Sitapur News: अर्थ दिवस पर सीतापुर में खत्री सभा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा