राष्ट्रीय समाचार
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा अपडेट! राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी की हो सकती है छुट्टी? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Published
6 घंटे agoon

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। इस माह बदलाव के केंद्र में हैं गृहमंत्री अमित शाह। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भविष्य को लेकर हो रही है। (Modi Cabinet Reshuffle) वहीं यह भी कहा जा रहा है भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अगले प्रधानमंत्री के तौर पर गृहमंत्री अमित शाह को प्रोजेक्ट कर सकता है जो राजनाथ सिंह के रहते संभव नहीं हैं। हालांकि, अब तक केंद्र सरकार या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से किसी भी मंत्री को हटाने या मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को शामिल करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Modi Cabinet Reshuffle: क्यों हो रही है राजनाथ सिंह को लेकर चर्चा?
राजनाथ सिंह भाजपा के ऐसे कद्दावर नेता हैं जिनकी पैठ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में समान रूप से है। ऐसे में मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर जो राजनीतिक अटकलें सामने आ रही हैं उन हर किसी के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। तो सवाल उठता है पार्टी व सरकार उन्हें क्यों कबीनेट से हटाना चाहती है? इसके जवाब में कहा जा रहा है कि उनकी उम्र राजनीति से विदाई लायक हो गई है। (Modi Cabinet Reshuffle) ऐसे आगामी राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया जाना उनकी विदाई के लिए एक बेहतर सम्मान हो सकता है। राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को भविष्य में 2027 राष्ट्रपति पद का संभावित उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इन सब बातों के साथ ही राजनाथ सिंह हमेशा प्रधान मंत्री मोदी के बगल में बैठते हैं जो उन्हें मोदी के बाद दूसरे नंबर की पोजिशन पर दिखाता है। राजनाथ मंत्रिमंडल में सबसे सीनियर नेता भी जिनके सामने अमित शाह को मोदी का अगला उत्तराधिकारी प्रोजेक्ट करना मुश्किल लग रहा है। (Modi Cabinet Reshuffle) इसके अलावा राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सवर्ण समाज के मतदाताओं को भी खुश किया जा सकता है। हालांकि पहले से यह माना जा रहा है सवर्ण समाज हमेश बीजेपी को वोट देता है, ऐसे में उनका प्रतिनिधित्व भी राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में हो जाएगा। इसी संभावना के चलते उनके मंत्रिमंडल से बाहर होने की चर्चाएं सामने आई हैं। हालांकि इस संबंध में न तो भाजपा और न ही सरकार की ओर से कोई पुष्टि की गई है।
अगले प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं, अमित शाह?
मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अगले प्रधानमंत्री अमित शाह हो सकते हैं। लेकिन लोकप्रियता के कारण इस पद के लिए योगी आदित्यनाथ को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी सामाजिक समीकरणों पर भी ध्यान रखती है यानी शीर्ष पदों पर दो ठाकुर नेता नहीं रखना चाहती। (Modi Cabinet Reshuffle) अमित शाह ओबीसी समुदाय से आते हैं जो पार्टी के सामाजिक समीकरण में फिट बैठते हैं। वहीं यदि राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाता है प्रधानमंत्री के दावेदारी से योगी आदित्यनाथ का नाम अपने आप हट सकता है। वहीं राजनाथ सिंह एक ऐसे नेता हैं जिनकी बात योगी आदित्यनाथ मानते हैं, ऐसे में राजनाथ सिंह को यह जिम्मेदारी भी दी जा सकती है कि वह योगी आदित्यनाथ को समझाएं कि अभी उन्हें इंतजार करना होगा।
नितिन गडकरी और धर्मेन्द्र प्रधान को लेके क्या हैं अटकलें?
नितिन गडकरी को मोदी सरकार के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में माना जाता है। इसके बावजूद राजनीतिक चर्चाओं में उनके मंत्रालय या भूमिका में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक रणनीति को ध्यान में रखते हुए सरकार नई राजनीतिक और क्षेत्रीय सामाजिक समीकरणों के आधार पर कैबिनेट में बदलाव कर सकती है। (Modi Cabinet Reshuffle) कयास यह भी लगाया जा रहा है कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाना है तो उनसे वरिष्ठ नेताओ को धीरे-धीरे कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। इसके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर भी अटकलें हैं प्रधानमंत्री मोदी उनके काम से खुश नहीं हैं और उन्हें भी हटाया जा सकता है। हालांकि गडकरी को हटाए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी और शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के विभाग भी बदले जा सकते हैं। चर्चा यह भी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी रेल मंत्रालय छिन सकता है। हालांकि अभी इन खबरों कि पुष्टि नहीं हुई।
किन मुद्दों पर हो सकता है कैबिनेट विस्तार?
रिपोर्ट्स के अनुसार संभावित फेरबदल में कई नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। सहयोगी दलों के प्रतिनिधित्व, राज्यों के राजनीतिक संतुलन और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं तथा कुछ नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
आधिकारिक ऐलान का इंतजार
फिलहाल मोदी कैबिनेट विस्तार और राजनाथ सिंह या नितिन गडकरी के मंत्रिमंडल से बाहर होने की खबरें केवल राजनीतिक अटकलों और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन दावों की पुष्टि नहीं मानी जा सकती।

