Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Monica Murder Case Visakhapatnam: श्रद्धा वाकर जैसे मर्डर से फिर दहला देश! अब मोनिका के टुकड़े-टुकड़े, फ्रिज में मिला शव,सिर अभी भी गायब

Published

on

Monica Murder Case Visakhapatnam: दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था। मई 2022 में आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। यह दर्दनाक घटना कई दिनों तक चर्चा में रही। ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना विशाखापत्तनम से सामने आई है। (Monica Murder Case Visakhapatnam) बताया जा रहा है कि 35 साल के शादीशुदा प्रेमी ने 28 साल की अपनी प्रेमिका की बेरहमी के साथ हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को महिला का सिर अभी भी नहीं मिला है।

Also Read –Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था डेथ मॉड्यूल, प्लान हुआ फेल

आरोपी की पहचान नौसेना कर्मचारी सीएच रविंद्र के रूप में हुई है। वहीं मृतका की शिनाख्त मोनिका के रूप में हुई। विजियानगरम जिले के राजम में रहने वाले रविंद्र का वाइजैग में रहने वाली मोनिका से प्रेम संबंध था। (Monica Murder Case Visakhapatnam) बताया जा रहा है कि रविंद्र ने घटना को वाइजैग के ही एलवी नगर इलाके में अंजाम दिया। रविंद्र के हत्या के बाद शव के कुछ टुकड़ों को ठिकाने भी लगा दिया था। वहीं कुछ टुकड़े पुलिस को फ्रिज में ही मिले हैं।

पुलिस जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि रविंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले ही घर छोड़कर चली गयी थी। जिसके बाद 29 मार्च को मोनिका उसके साथ घर पहुंची। रविंद्र ने मोनिका को फोन कर बुलाया था। (Monica Murder Case Visakhapatnam) दोनों घर में कुछ देर तक साथ ही रहे। लेकिन बाद में दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया। कथित तौर पर गुस्से में रविंद्र ने मोनिका की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को टुकड़े-टुकडे़ कर दिये और फ्रिज में रख दिया।

Also Read –Rohini Acharya: “चाचा जी तड़ी पार…”, नीतीश के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य का ‘विस्फोटक’ वार, बिहार में हलचल तेज

बताया जा रहा है कि रविंद्र के कुछ टुकड़ों को बैग में भरकर ठिकाने भी लगा दिया था। बाद में पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद रविंद्र खुद ही थाने पहुंचा और हत्या की बात स्वीकार कर ली। (Monica Murder Case Visakhapatnam) पुलिस जब रविंद्र के घर पहुंची तो फ्रिज में शव के कुछ टुकड़े भी मिले। हालांकि महिला का सिर नहीं मिल सका है। पुलिस को यह शक है कि रविंद्र ने सिर को ठिकाने लगा दिया है। पुलिस अन्य टुकड़ों की भी खोजबीन कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *