News
Morena Bridge Collapse : मुरैना में बड़ा हादसा, अंग्रेजों के समय का पुल भरभरा कर गिरा, 5 मजदूर 50 फीट नीचे गिरे

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Morena Bridge Collapse : मध्य प्रदेश (MP) से एक बड़ी खबर सामने आई रही है। मुरैना जिले में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब एक रेलवे पुल ढह गया। इसमें 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह पुल अंग्रेजों के जमाने का एक सदी पुराना था, जो क्वारी नदी पर स्थित था। इसको ध्वस्त करने का काम किया जा रहा था, तभी यह एक दम से भरभरा कर ढह गया, जिसमें काम करने वाले मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे की जांच शुरू हो चुकी है।
मुरैना में अंग्रेजों के जमाने का ट्रेन पुल गिरा, हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल #NewsUpdate #accident #india24x7livetv pic.twitter.com/6oTawKzZ2K
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 2, 2024
Morena Bridge Collapse: अंग्रेजों के जमाने का ट्रेन पुल गिरा

यह घटना मंगलवार सबुह मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र स्थित सिकरोदा गांव के पास घटी। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप तोमर ने इस घटना पर कहा कि यहां पर रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जा रहा है, इसलिए यह 100 साल से अधिक पुराना नैरो गेज पुल को तोड़ने का काम किया जा रहा था। मंगलवार की सुबह पुल के लोहे की संरचना को काटने का काम मजदूर कर ही रहे थे कि तभी यह पुल एक दम से ढह गया। इसमें पांच मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया है।

Morena Bridge Collapse : 50 फीट नीचे गिरे मजदूर

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में घायल हुए, सभी पांचों मजदूरों को इजाल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजूदर पुल से 50 फीट नीचे गिरकर घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों मजदूरों का जौरा केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है, जबकि कुछ गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Morena Bridge Collapse : सिंधिया परिवार ने कराया था पुल का निर्माण
इस पुल का निर्माण रियासती सिंधिया परिवार ने कराया था। इस पुल से ग्वालियर से श्योपुर नैरोगेज ट्रेन गुजरती थी। हालांकि मौजूदा समय के देखते हे इस नैरोगेज ट्रेन को ब्रॉडग्रेज रेलवे लाइन में बदला जा रहा है, इस वजह से रेल विभाग द्वारा पुल को डिसमेंटल का काम किया जा रहा है।
You may like
Bhagwant Mann comment on Modi: JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार
Rahul Gandhi in Odisha: ओडिशा में राहुल गांधी ने BJP पर बोला करारा हमला, बोले: चुराया गरीबों का हक, अरबपतियों की जेब भरी
Parliament one nation one election meeting started: संसद में शुरू हुई बड़ी बैठक! ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर हो सकता है ऐतिहासिक फैसला, देश की राजनीति बदलने वाली है?
Bihar Politics: ‘एक्टर हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं, ऊल-जुलूल बयान देने में माहिर…’ तेजस्वी ने चिराग पासवान पर कसा तंज
Bharat Bandh 9 July 2025: भारत बंद का ऐलान! PM मोदी की नीतियों के खिलाफ 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय, करेंगे हड़ताल
MNS Protest On Language Dispute: मराठी के नाम पर छिड़ गया ‘महायुद्ध’! सड़कों पर उतर आये MNS कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में