राष्ट्रीय समाचार
Race 4 Cast: क्या फाइनल हो गई रेस 4 की कास्ट? आमिर खान समेत ये एक्टर्स आएंगे नजर
Published
2 घंटे agoon

Race 4 Cast: फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने काफी समय पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि हिट फिल्म रेस की चौथी फ्रेंचाइजी पर काम शुरू हो चुका है, जिसके बाद खबरें आईं थीं कि रेस 4 में अक्षय खन्ना और सैफ अली खान वापसी कर सकते हैं, हालांकि रमेश तौरानी ने फिर साफ भी कर दिया था कि अक्षय खन्ना की वापसी नहीं होगी। वहीं इन सबके बीच एक बार फिर रेस 4 की स्टार कास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं, जी हां! कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि रेस 4 की कास्ट फाइनल हो गई है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।
Race 4 Cast: रेस 4 में नजर आ सकते हैं ये एक्टर्स
रेस 4 का ऐलान जब से किया गया है, तभी से दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, उन्हें इंतजार है कि मेकर्स कब रेस 4 की कास्ट से पर्दा उठाएंगे, हालांकि मेकर्स द्वारा अब तक कुछ ऑफिशियल कन्फर्मेशन तो नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान, टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ सकते हैं। मेकर्स फिल्म के लिए इन एक्टर्स से बातचीत कर रहें हैं। फिलहाल, देखना होगा कि रेस 4 में कौन से एक्टर्स को फाइनल कास्ट किया जाएगा। वहीं बताते चलें कि राइटर शिराज अहमद के मुताबिक, रेस 4 की कहानी रेस और रेस 2 के ट्रैक को आगे बढ़ाएगी।
रेस फिल्म के आ चुके हैं 3 पार्ट
रेस बॉलीवुड की बेहद सफल एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी फ़िल्म है, इसके तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों ही सुपरहिट रहे। रेस का पहला पार्ट 2008 में आया था, जिसमें सैफ अली खान, बिपासा बसु, अक्षय खन्ना, कटरीना कैफ और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म ने दुनियाभर में 103.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं साल 2013 में रेस 2 रिलीज हुई, जिसमें सैफ अली खान, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और अमीषा पटेल अहम किरदारों में थे, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 162.00 करोड़ रुपए कमाए। वहीं फिर साल 2018 में रेस 3 आई, जिसमें बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह मुख्य किरदारों में थे, इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से अधिक कमाई की थी। अब देखना होगा कि रेस 4 कब तक आएगी और बॉक्स ऑफिस पर क्या दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी।
