Connect with us

मनोरंजन

Ranveer Singh New Film: डॉन 3 छोड़ रणवीर सिंह ने साइन की बड़ी फिल्म? साउथ निर्देशक संग मिलाया हाथ

Published

on

Ranveer Singh New Film: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर जब से रिलीज हुई है, तभी से सुर्खियों में छाएं हुए हैं, धुरंधर की सफलता के बीच खबरें आईं कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ दी है, जिससे बॉलीवुड जगत से हंगामा मच गया। वहीं बीते दिनों रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के अनबन की भी खबरें आईं, क्योंकि फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, इन सबके बीच अब रणवीर सिंह की नई फिल्म से जुड़ी डिटेल मिली है, जिसके मुताबिक रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ते ही साउथ के निर्देशक शंकर के साथ हाथ मिलाया है।

Also Read –Ram Charan Twins: राम चरण ने जाहिर की खुशी, दादा चिरंजीवी की खुशी सांतवे आसमान पर, देखें वीडियो

Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह की नई फिल्म

धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह की किस्मत चमक गई है, उनके पास बेहतरीन फिल्मों के ऑफर आ रहें हैं, जहां रणवीर सिंह अपनी अगली जॉम्बी फिल्म “प्रलय” की तैयारियों में जुट हुए हैं, वहीं खबर आई है कि रणवीर सिंह के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जी हां! (Ranveer Singh New Film) उन्हें साउथ निर्देशक शंकर की अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा है। साउथ निर्देशक शंकर की अगली फिल्म “वेलपरी” (Velpari) है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह को वेलपरी के लिए कास्ट करने की बातचीत चल रही है। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता विक्रम भी नजर आएंगे, हालांकि शंकर की वेलपरी को लेकर अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया गलियारों में बज है कि रणवीर सिंह और विक्रम दोनों ही वेलपरी का हिस्सा हैं। (Ranveer Singh New Film) फिलहाल अब फैंस वेलपरी के ऑफशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहें हैं।

Also Read –The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका

निर्देशक शंकर वेलपरी को बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं, (Ranveer Singh New Film) बताया गया है कि बाहुबली जैसी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, खबरों के अनुसार, वेलपरी फिल्म की कहानी शासक वेल पारी पर आधारित होगी, जिन्होंने चेरा, चोला और पांड्या शासनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *