Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

TMC vs BJP in West Bengal: ‘उन लोगों ने उसे हाउस अरेस्ट कर लिया’, ममता की सुरक्षा को लेकर TMC का सनसनीखेज दावा

Published

on

TMC vs BJP in West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। इस बार केंद्र में हैं TMC प्रमुख ममता बनर्जी, जिनकी सुरक्षा को लेकर पार्टी ने सीधे-सीधे “हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति” का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस दावे ने राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है।

TMC vs BJP in West Bengal: “ममता को घर में कैद किया गया”: TMC

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि कोलकाता स्थित ममता बनर्जी के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई, जिससे उन्हें बाहर निकलने से रोका गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कोई सामान्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, बल्कि एक “जानबूझकर की गई रोक” थी ताकि ममता बनर्जी को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा सके। TMC ने इसे खुलकर कहा: “यह सुरक्षा नहीं, बल्कि राजनीतिक हाउस अरेस्ट है।”

Also Read –Sambhal Honey Trap Case: Instagram पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम! 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर ने ऐसे ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज

पूरा मामला क्या है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण 24 परगना (बारुईपुर) में एक 12 साल की बच्ची के कथित रेप और हत्या के बाद इलाके में तनाव है। बताया जा रहा कि व्यक्ति को लोगों ने मामले शामिल होने के शक में पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद इलाके की स्थिति और बिगड़ गई। इसी बीच ममता बनर्जी और उनके समर्थक वहां पीड़ित परिवार से मिलने जाने की तैयारी में थे। उसी समय उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल तैनात कर दिए गए। TMC ने आरोप लगाया कि इस तैनाती का मकसद उनकी आवाजाही रोकना था, जबकि प्रशासन की तरफ से इसे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा कदम बताया जा रहा है। सोशल मेडिया पर कुछ लोग आरोप लगाकर पोस्ट कर रहे हैं कि पीड़िता बच्ची के साथ पाँच दिन में 32 आरोपियों ने गैंगरेप किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अंत में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि ऐसे दावों की पुष्टि नहीं हो सकी।

Also Read –India slams Khawaja Asif: मानसिक रूप से बीमार है ‘पाक’ के रक्षा मंत्री! भारत ने फिर दिखाई पाकिस्तान को उसकी औकात, सरेआम किया जलील

विवाद क्यों बढ़ा?

TMC इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक बता रही है, जबकि विरोधी पक्ष का कहना है कि यह सामान्य सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर की गई थी, क्योंकि इलाके में तनाव की स्थिति बन सकती थी। हालांकि, इस पर कोई स्पष्ट और विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

राजनीतिक माहौल गरम, BJP का हमला तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्षी दलों ने TMC पर भी पलटवार शुरू कर दिया है। वहीं BJP नेताओं ने इसे पश्चिम बंगाल में “राजनीतिक अव्यवस्था और प्रशासनिक संकट” से जोड़ते हुए तीखे बयान दिए हैं।

बड़ा सवाल?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह वास्तव में सुरक्षा कारणों से की गई तैनाती थी, या फिर TMC के आरोपों के मुताबिक राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश? फिलहाल प्रशासन और TMC के दावों में टकराव जारी है और मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *