Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Jammu Kashmir Flood: J&K में जल तांडव! बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 300 से अधिक गाड़ियां बहीं, वैष्णो देवी यात्रा भी स्थगित

Published

on

Jammu Kashmir Flood: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रदेश के राजौरी जिले (Rajouri District) में देर रात हुई तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया और नदी-नाले उफान पर आ गए।

इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन लगातार नुकसान का आकलन (Damage Assessment) कर रहा है और लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम बेहद खराब रहने की आशंका जताई गई है।

Also Read –Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप- ‘अस्पताल को जेल बना दिया, मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी

खराब मौसम और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) और बाबा अमरनाथ यात्रा (Baba Amarnath Yatra) को भी स्थगित कर दिया गया है।

Jammu Kashmir Flood: लगातार बारिश से धरहाल नदी उफान पर

रिपोर्ट्स, शनिवार से लगातार हो रही बारिश ने रविवार सुबह तक और ज्यादा तेज रफ्तार पकड़ ली। लगातार बारिश के कारण धरहाल नदी (Darhal River) का जलस्तर बढ़ गया और राजौरी जिले के निचले इलाकों में पानी भर गया।

एक जगह पार्किंग एरिया में भी तेजी से पानी घुस गया। इससे वहां खड़ी कई गाड़ियों के बह जाने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पार्किंग एरिया में करीब 300 से 400 गाड़ियां खड़ी थीं। (Jammu Kashmir Flood) हालांकि, अब वहां केवल 40 से 50 गाड़ियां ही दिखाई दे रही हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में गाड़ियों के बाढ़ के पानी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read –Aamir Khan Death Threats: आमिर खान की जान को खतरा, तीसरी शादी से नाखुश बिश्नोई गैंग ने दी खुलेआम धमकी

बस स्टैंड पार्किग से कई गाड़ियां बहने की आशंका

एएनआई से बात करते हुए एक स्थानीय निवासी ने बताया कि काफी संख्या में गाड़ियां बह गई हैं।

उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जेसीबी (JCB) या क्रेन उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि बची हुई गाड़ियों को वहां से निकाला जा सके।

स्थानीय निवासी ने कहा, “बाढ़ आने से पहले यहां कम से कम 300 से 400 गाड़ियां खड़ी थीं और वे सभी रात भर में बह गईं।

हम प्रशासन से पुरजोर अपील करते हैं कि कम से कम जो गाड़ियां यहां हैं, उन्हें निकालने के लिए जेसीबी या क्रेन भेजें।

हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस मुश्किल समय में लोगों की मदद करें। बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बारिश रुकी नहीं है।”

वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू-कश्मीर में बिगड़ते मौसम (Bad Weather) को देखते हुए प्रशासन ने माता वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है।

कटरा (Katra) और त्रिकुटा पहाड़ियों (Trikuta Hills) पर इस समय मौसम बेहद खराब बना हुआ है और आने वाले कुछ घंटों में भी स्थिति खराब रहने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा रोकने का फैसला लिया है। मंदिर प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि जैसे ही मौसम साफ होगा, यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राजौरी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। निचले इलाकों में पानी भरने, नदी-नालों के उफान पर आने और गाड़ियों के बहने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और लोगों से खराब मौसम के बीच बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *