News
Kanpur News: बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, CMO ने जांच के बाद किया खबर का खंडन
Published
1 महीना agoon

Kanpur News: बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायर्ड सीरप बांटे जाने के आरोपों को कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन्द्रदेव सिंह ने तथ्यहीन बताया है। जांच के बाद सीएमओ ने स्पष्ट किया कि 02 सितंबर को आयोजित बाढ़ राहत कैम्प में ट्राइमेथोप्रिम एंड सल्फामेथॉक्साज़ोल आईपी सीरप का वितरण नहीं किया गया था। उन्होंने संबंधित खबर का खंडन करते हुए विभागीय रिकॉर्ड और दवा के स्टॉक की स्थिति को आरोपों के विपरीत बताया।
ये भी पढ़े –Chhathi Maiya Song: छठी मईया सुनली ना विनती, सुनली विनती हमार, द वन मूवी का छठी मईया गाना
रिकॉर्ड के मुताबिक उक्त सीरप वर्ष 2025 में ड्रग वेयरहाउस कानपुर नगर में प्राप्त हुआ था। इसके बाद मार्च 2025 तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीरप वितरित किया जा चुका था। वर्तमान में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उक्त बैच की दवा उपलब्ध नहीं है। जांच के दौरान बाढ़ राहत के लिए बनाए गए स्टॉक रजिस्टर को भी देखा गया। रजिस्टर में ट्राइमेथोप्रिम एंड सल्फामेथॉक्साज़ोल आईपी सीरप की एक भी प्रविष्टि नहीं मिली। ऐसे में 02 सितंबर को बाढ़ कैंप में उक्त सीरप बांटे जाने की बात विभागीय रिकॉर्ड से पुष्ट नहीं होती है।
ये भी पढ़े –Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश 2 फिल्म में नजर आएंगे Virat-Anushka, जानिए कितने पार्ट में बनेंगी फिल्म
मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन्द्रदेव सिंह ने जांच के आधार पर कहा कि बाढ़ कैंप में उक्त सीरप का वितरण नहीं हुआ था और एक्सपायर्ड दवा बांटे जाने के आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने संबंधित खबर का खंडन किया है। विभागीय रिकॉर्ड में दवा के वर्ष 2025 में प्राप्त होने और मार्च 2025 तक स्वास्थ्य केंद्रों को वितरित किए जाने का उल्लेख है।
You may like

Greater Noida Maggi Death: मौत वाली मैगी… नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु से हड़कंप! आखिर नूडल्स में क्या?

Greater Noida Murder: बच्चे की दवा लेने गया था इमरान, बदमाशों ने रास्ते में दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां; सामने आया CCTV वीडियो

UP Politics: ओवैसी का मिशन यूपी शुरू! भिनगा से दद्दन खां को टिकट, अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

Rambhadracharya Court Notice: ‘छोटे ब्राह्मण’ टिप्पणी पर रामभद्राचार्य को कोर्ट का नोटिस, 12 अक्टूबर को सुनवाई

UP Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए हाईकमान की चौखट पर पहुंची UP BJP की लिस्ट! कुमार विश्वास-ईरानी समेत दर्ज हैं 25 नाम

UP News: सर्टिफिकेट पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे, डीएम ने बढ़ाया हौसला






