News
UP News: ट्रैक्टर का पहिया निकलने से दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत, ट्रेलर चालक गंभीर
Published
5 महीना agoon

रिपोर्ट -ज्ञानू सोनी
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
UP News: हादसा कैसे हुआ?
यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ ओवरब्रिज पर सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का टायर का बुश निकल जाने से पहिया अचानक अलग हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रेलर ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
मृतक और घायलों की जानकारी
हादसे में सौंरई बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार (32), पुत्र राम अवतार की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रैक्टर की बोनट पर बैठकर सैनी से कोखराज की ओर जा रहे थे।
ट्रैक्टर को काकू पटेल चला रहा था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। वहीं ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार में मचा कोहराम
मृतक मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी रेखा देवी और दो छोटे बच्चों—ऋषि (7 वर्ष) और रिवांश (3 वर्ष)—को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
यातायात बाधित, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद कुछ समय के लिए ओवरब्रिज पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
You may like

Lucknow ICICI Bank Officer Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां! युवक ने महिला बैंक अफसर पत्नी और बहन को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या

UP News: पीएस मीडिया न्यूज़ वेंचर्स के मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह

Bulandshahr News: खुर्जा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच शुरू

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ आसान, 24×7 रेस्तरां के साथ मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Champat Rai: ‘भगवान राम जब अपने भाई लक्ष्मण के नहीं हुए तो…’ चंपत राय के ‘विवादित बयान’ पर FIR की मांग

Lucknow-Kanpur Expressway: 13 July से शुरू होगा UP का सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे! Ai रखेगा 24 घंटे नजर, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन






