News
Azamgarh News : अजय यादव भाजपा में शामिल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Azamgarh News : फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। लोकसभा चुनाव से पहले अजय नरेश का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए बड़ा झटका है।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वायु सेना के विमान दिखाएंगे ये कमाल,टच डाउन करेंगे लड़ाकू विमान#Lucknow #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/EEsFdM5NjH
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 6, 2024
Azamgarh News : सपा से तोड़ा नाता

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व0 रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। 22 नवंबर 2016 को पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। स्व0 यादव के छोटे बेटे 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर फूलपुर-पवई से चुनाव लड़े थे।
सपा की लहर में उन्हें भाजपा से अधिक लगभग 26 हजार मत मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में उन्हें फूलपुर-पवई से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन समाजवादी पार्टी में टूट के बाद उनका टिकट काट दिया गया।
Azamgarh News : टिकट कटने से नाराज थे अजय

टिकट कटने की वजह से उन्होंने समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए छोड़ दिया। शनिवार को अजय नरेश यादव को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया में हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व प्रदेश का विकास हो रहा है। अब जाति के ठीकेदारों की चलने वाली नहीं है। हम सब मिलकर एक बार फिर से मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए उन्होंने जनसंपर्क करने का भी ऐलान किया है।
You may like
Prayagraj Fire: प्रयागराज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में धुएं का गुबार
AS Dulat Book: पूर्व रॉ चीफ की किताब के विमोचन से रिटायर्ड सीजेआई का इनकार, फारूक अब्दुल्ला से जुड़ा है विवाद
India Nuclear Weapon: भारत हर साल बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, 25 साल में 92 फीसदी बढ़ी ताकत, जानें कहां है पाकिस्तान
Ayodhya News: राम मंदिर समेत यूपी के 10-15 जिलों में आया धमकी भरा ई-मेल, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा
UN: ‘डॉ. आंबेडकर की वकालत भारत की सीमाओं से भी कहीं आगे’, संयुक्त राष्ट्र में बोले केंद्रीय मंत्री अठावले
Changes in Hajj pilgrimage: हज यात्रा में बड़ा बदलाव, 12 से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे; सऊदी अरब सरकार ने जारी नहीं किया वीजा
Pingback: Sanjay Dutt Join Politics : हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को टक्कर देगे संजय दत्त - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें औ