News
Pratapgarh News : लुटेरों ने चाचा भतीजे को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Published
2 वर्ष agoon
By
News Desk
Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के चंघईपुर निवासी समीर सोमवार की रात करीब आठ बजे घर की ओर जा रहा था। बकुलाही नदी के करीब बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाश उसकी शादी में मिली नई बाइक, मोबाइल व रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाते हुए ग्रामीण की मदद से लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आसपास गांव के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगे।
Lok Sabha Phase 3 Election: मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव; मची भगदड़#LokSabhaElection2024 #Mainpuri #india24x7livetv pic.twitter.com/nFgHL1flGH
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 7, 2024
Pratapgarh News : अज्ञात बदमाशों ने चाचा भतीजे को मारी गोली

गांव के प्रधान के परिवार के रोहित सिंह 32 व उनका भतीजा विपिन सिंह 30 अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी शोर शराबे के बीच बाइक सवार बदमाश आते दिखे। अचानक बदमाश फायरिंग करने लगे। एक गोली रोहित के गले में लगी और एक गोली विपिन की कमर में जा लगी।

Pratapgarh News : गंभीर हालत में किया गया रेफर

ग्रामीणों के अनुसार खुद को फंसा देख बदमाश करीब सात राउंड फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब रहे। गोली लगने से घायल रोहित व विपिन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष देल्हूपुर धनंजय राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। थोड़ी देर बाद कुछ जानकारी मिल सकेगी।
रिपोर्ट : अमरनाथ यादव
You may like

Jyoti Singh Bihar Electiojn Result 2025: जेल चले जाएंगे…, हार की बौखलाहट में ये क्या बोल गयीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति? लगाए आरोप

Bihar Election Result 2025: करारी हार के बाग कांग्रेस में मचा गदर, आपस में ही लड़ भिड़ बैठे

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी सुपरस्टर्स का ‘स्टारडम’ फेल या हिट… यहां जानें कौन मार रहा बाजी, जल्द होगा किस्मत का फैसला!

Bihar Election 2025: अब बंगाल की बारी है…. बिहार में NDA की बंपर बढ़त पर दहाड़े गिरिराज सिंह

Amit Shah Meeting on 10/11 Delhi Blast: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!

Sri Lanka Players Return: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!






