Connect with us

News

GrooveNexus Records के जरिए स्वप्नानील भद्रा ने लॉन्च किया नया गाना ‘चल चलें’

Published

on

swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा)

GrooveNexus Records: म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर Swapnanil Bhadra (स्वप्नानील भद्रा) ने बहुत ही कम समय में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनके गाए हर सांग में एक अलग एहसास होता है। जो सुनते ही दर्शकों के दिलों दिमाग पर हावी हो जाता हैं। अब एक बार फिर से स्वप्नानील भद्रा अपना नया एल्बम लेकर आये हैं जिसके बोल है ‘चल चलें’। जिसे GrooveNexus Records के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है।

GrooveNexus Records
GrooveNexus Records

गाने को swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा) और जिम्मी रॉय के ऊपर फिल्माया गया है। चल चलें में दोनों की केमेस्ट्री एक दम कमाल की लग रही है। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों मेड फ़ॉर इच आदर है। चल चलें गाने में एक खास तरीके के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। इस तरह का म्यूजिक 90 के दशक में उपयोग किया जाता था।

swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा)
swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा)

अगर हम ये कहे कि swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा) की आवाज सुनकर हम कुमार शानू की याद आ जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा
चल चलें गाने में एक प्यारी सी लव स्टोरी को दिखाया गया। जिसे देखकर हर किसी को अपने कॉलेज के दिन याद आ जायेंगे। जब हम भी अपने प्रेमिका के साथ ऐसी जगह पर जाना चाहते थे जहां किसी को हमारा पता न हो। गाने में दोनों के रॉकिंग ऑउटफिट भी कमाल के लग रहे हैं। वही इसमें दोनों की बैंडिंग भी दर्शकों को खूब भा रही है।

गाने को लेकर swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा) ने कहा कि हमने आज ही इस गाने को रिलीज किया है जिसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। गाने में जिमी ने मेरा साथ बखूबी निभाया है। जब राइटर चंदन मंडल और संजय सेन ने सुनाया तो मैंने इसे बनाने के लिए झट से हाँ कर दी। क्योंकि गाने के बोल दिल को छू लेने वाले हैं। वही इसका म्यूजिक बेहद ही सॉफ्ट है, जो आजकल के तड़क भड़क म्यूजिक से एक दम भिन्न है।

swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा)
swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा)

गाने को ब्लू एवोल्यूशन फिल्म्स (बीईएफ) के बैनर तले बनाया गया है। इसका म्यूजिक चंदन मंडल ने दिया है। इस गाने के निर्माता-निर्देशक खुद स्वप्नानील भद्रा है।आपको बता दें कि इससे पहले भी swapnanil bhadra (स्वप्नानील भद्रा) के कई गाने यूट्यूब पर रिलीज जो चुके हैं जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने रहे हैं। इन सभी गानों को भद्रा अलनी मधुर और सुरीली आवाज में गाया है। जो दर्शकों के सर चढ़कर बोल रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *