News
Diljit Dosanjh Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में पहनी पंजाब के इस महान शासक जैसी ड्रेस जिन्हें कहते हैं पंजाब का शेर

Published
4 सप्ताह agoon
By
News Desk
Diljit Dosanjh Met Gala 2025: कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल और पेरिस फैशन वीक में धमाल मचाने के बाद, दिलजीत दोसांझ ने इस साल शाहरूख खान, कियारा आडवानी के साथ मेट गाला में डेब्यू किया है। मेट गाला में दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के गौरव को प्रदर्शित किया है। दिलजीत दोसांझ के ड्रेस को देखकर नेटिजन्स ने उनकी तुलना पंजाब के इस महान महाराज से की है।

मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने पहनी महाराज जैसी ड्रेस
Diljit Dosanjh साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट के लिए महाराज बने। उनका पहनावा प्रबल गुरूंग द्वारा डिजाइन किया गया था। (Diljit Dosanjh Met Gala 2025) सफेद पगड़ी और सफेद पोशाक में दिलजीत दोसांझ बिल्कुल शाही लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को ज्वैलरी से पूरा किया। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपनी पंजाबी जड़ों को बनाए रखने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उनकी लंबी सफेद टोपी पर पंजाबी लैग्वेज में लिखा हुआ था। तो वहीं उनकी तलवार भी शाही लुक को रिप्रजेंट कर रही थी।
Diljit Dosanjh के इस ड्रेस को देखकर नेटिजन्स ने जमकर तारीफ की है। पहली बार किसी दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने Met Gala 2025 में पहली बार शिरकत की है और लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। (Diljit Dosanjh Met Gala 2025) तो वहीं कुछ नेटिजन्स ने Diljit Dosanjh के इस लुक की तुलना पंजाब के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह से की है।
Diljit Dosanjh Met Gala 2025: महाराजा रणजीत सिंह कौन थे
महाराजा रणजीत सिंह (1780-1839) उत्तर पश्चिमी भारत में सिख साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्होंने पंजाब को एक शक्तिशाली राज्य के रूप में एकजुट किया और अंग्रेजों को अपने साम्राज्य तक नहीं पहुँचने दिया। 1801 में 1839 में अपनी मृत्यु तक शासन किया था। 12 साल में उनके पिता की मृत्यु के बाद पूरा राज्य संभाला और वो उपलब्धि प्राप्त की जो भारत के इतिहास में बहुत कम राजाओं के पास ही थी। महाराज रणजीत सिंह को उनकी शौर्यता की वजह से पंजाब का शेर या शेर-ए-पंजाब कहा जाता था।
You may like
Mukul Dev Last Rites: जानिए कब और कहां होगा मुकुल देव का अंतिम संस्कार
Bigg Boss 19: की कास्टिंग शुरू, जानिए होस्ट और फॉरमेट में क्या होंगे बदलाव, प्रोमो डेट भी आयी सामने
Aishwarya Rai Cannes 2025: पहले भी कान्स में साड़ी पहन चुकीं हैं ऐश्वर्या, तब भी लूटी थी लाइमलाइट, देखें तस्वीरें
Aashiqui Actress Anu Aggarwal: 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री ने खोले बॉलीवुड के कच्चे चिट्ठे! बॉलीवुड में चलती थी डील्स
Javed Akhtar on Pakistan: पाकिस्तान जाने से बेहतर नर्क है’,जावेद अख्तर का बयान सुनकर उड़ जाएंगे होश!
Honey Singh New Song: हनी सिंह फिर मचाएंगे धमाल, Teri Yaadein गाने का जबरदस्त टीजर देखें यहां