News
Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में केजरीवाल को नहीं मिला न्योता , कांग्रेस ने दी सफाई
![](https://bharatiyachannel.com/wp-content/litespeed/avatar/dc9cecd150a3ba8be5cc86d272c97cb3.jpg?ver=1738667721)
Published
9 महीना agoon
By
News Desk![Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में केजरीवाल को नहीं मिला न्योता , कांग्रेस ने दी सफाई](https://bharatiyachannel.com/wp-content/uploads/2024/05/image-59.jpeg)
Lok Sabha Election 2024 : राजधानी दिल्ली में कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इन सीटों पर भाजपा से मिल रही कड़ी चुनौती के मद्देनजर पार्टी ने अब पूरी ताकत लगाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया गया है जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं। दिल्ली में आप और कांग्रेस ने गठबंधन किया है मगर राहुल गांधी की इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया है।
#Delhi : दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में केजरीवाल को न्योता नहीं, गठबंधन में खटपट के सवाल पर कांग्रेस ने दी सफाई….#loksabhaelection #CMKejriwal #Rahulgandhi pic.twitter.com/ZtfheTH0d5
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 18, 2024
Lok Sabha Election 2024 : गठबंधन में खटपट के सवाल पर कांग्रेस ने दी सफाई
![Election 2024: दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में केजरीवाल को न्योता नहीं, गठबंधन में खटपट के सवाल पर कांग्रेस ने दी सफाई Election 2024: दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में केजरीवाल को न्योता नहीं, गठबंधन में खटपट के सवाल पर कांग्रेस ने दी सफाई](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/05/18/1728937-rahul-gandhi-kejriwal-16876231401.webp)
हाल के दिनों में राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में घटक दलों के नेताओं के साथ रेलियों को संबोधित किया है मगर दिल्ली की रैली में केजरीवाल को न बुलाए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्वाति मालीवाल को लेकर भी दिल्ली की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है और भाजपा इस मुद्दे पर काफी हमलावर है। कांग्रेस के इस कदम को स्वाति प्रकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस बाबत सवाल उठाने पर कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि यह जॉइंट रैली नहीं है। इसलिए केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया है।
![राहुल गांधी की दिल्ली रैली में अरविंद केजरीवाल को क्यों नहीं मिला न्योता ...](https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202405/6647e21d2edce-arvind-kejriwal--rahul-gandhi-170251599-16x9.jpg?size=1200:675)
Lok Sabha Election 2024 : कहीं स्वाति प्रकरण का असर तो नहीं
राजधानी दिल्ली में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सातों लोकसभा सीटें जीत ली थीं। इस बार भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस और आप ने हाथ मिला लिया है। इस गठबंधन में आप चार और कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो के साथ हाल में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भी रोड शो किया था मगर राहुल गांधी की आज होने वाली रैली में केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसके बाद यह सवाल उठाए जाने लगे हैं कि आखिर क्या वजह है कि केजरीवाल को राहुल की इस रैली से दूर रखा गया है।
![](https://bharatiyachannel.com/wp-content/uploads/2024/05/image-58.jpeg)
हाल ही में आप की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट की गई थी। मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर लगा है। ऐसे में यह भी कहा जाने लगा है कि स्वाति प्रकरण को लेकर सियासी नुकसान से बचने के लिए केजरीवाल को रैली में आमंत्रित नहीं किया गया है।
Lok Sabha Election 2024 : विवाद पैदा होने पर कांग्रेस की सफाई
![](https://bharatiyachannel.com/wp-content/uploads/2024/05/image-59.jpeg)
दूसरी ओर इसे लेकर विवाद पैदा होने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की ओर से सफाई पेश की गई है। उन्होंने कहा कि आज रामलीला मैदान में होने वाली रैली आप-कांग्रेस की संयुक्त रैली नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस समय राहुल गांधी रैली करेंगे, उसी समय केजरीवाल का अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए रोड शो का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पहले से तय है। हालांकि आप के अन्य नेता इस रैली में हिस्सा लेंगे।
स्वाति मालीवाल प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जानी चाहिए। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर कांग्रेस का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली से निकलेगा बड़ा संदेश
![दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में केजरीवाल को न्योता नहीं | Arvind Kejriwal | Rahul Gandhi rally | Lok Sabha Election 2024 | | Election 2024: दिल्ली में राहुल गांधी की](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/05/18/1728934-rahul-kejriwal.webp)
राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान होने वाला है। शनिवार को पांचवें चरण का चुनावी शोर थमने के बाद अब दिल्ली में चुनावी घमासान शुरू होने की संभावना है। दिल्ली का लोकसभा चुनाव भाजपा और आप कांग्रेस गठबंधन दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यदि भाजपा इस बार भी दिल्ली में अपनी ताकत दिखाने में कामयाब रही तो पार्टी को यह कहने का बड़ा मौका मिल जाएगा कि आप-कांग्रेस गठबंधन भी भाजपा को चुनौती नहीं दे सका। यही कारण है कि आप-कांग्रेस गठबंधन ने अब दिल्ली चुनाव में पूरी ताकत लगाने का फैसला किया है।
Lok Sabha Election 2024 : इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस उत्तर पश्चिमी, चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की ओर से उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट पर उदित राज, चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कन्हैया कुमार को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
कन्हैया कुमार का मुकाबला भोजपुरी स्टार और गायक मनोज तिवारी से हो रहा है। मनोज तिवारी ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में इस सीट पर जीत हासिल की है और वे हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी अखाड़े में उतरे हैं।
![](https://bharatiyachannel.com/wp-content/uploads/2025/01/bhartiya-channel-header-logo.gif)
You may like
Lucknow News: प्रदेश में मौसम ने लिया यू-टर्न, इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी, कोहरे और वज्रपात का भी जारी हुआ अलर्ट
Delhi Election 2025: बीजेपी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले पोस्टर पर अरविंद केजरीवाल बोले, ‘दिल्ली में…’
Maha kumbh 2025: महाकुंभ में सियासत, मुलायम सिंह की मूर्ति लगने के बाद अब बीजेपी ने उठाया बड़ा कदम
Bahraich News: बहराइच में दस दिन में दूसरी बार तेंदुए का हमला, आठ साल की बच्ची की ली जान
Delhi Election 2025: BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बयान की मनोज तिवारी ने की निंदा, बोले- जल्द मांग लें माफी
Ramesh Bidhuri News: BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान, आतिशी का जिक्र कर कहा- ‘हिरणी के जैसी…’